स्टीव स्मिथ कप्तानी में लौटते ही बनाया रिकॉर्ड : श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों के टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे है, जो की रेगुलर कप्तान पैट कमिंस व्यक्तिगत कारणों से सीरीज का हिस्सा नहीं है | कप्तानी के रोल में वापस लौटते ही, स्टीव स्मिथ ने बना दिया महा रिकॉर्ड और हो गए 10000 क्लब में शामिल | अपने 104 रन के नाबाद पारी के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी लेजेंड यूनुस खान के 10099 टेस्ट रन के रिकॉर्ड का आकड़ा पार कर लिया और अब भारत के सुनील गावस्कर से वो सिर्फ 20 रन पीछे है |
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया : श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के आउट ऑफ़ फॉर्म रहे ओपनर उस्मान ख्वाजा ने दोबारा अपना फॉर्म हासिल कर लिया है और 147 नाबाद बनाकर क्रिस पर जमे हुए है | ट्राविस हेड तेज़ पारी खेलते हुए मात्र 40 गेंदों में 57 रन की पारी खेल गए और मार्नास लबुशेन 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए | लेकिन स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाज़ी से सबसे पहले तो 10000 टेस्ट रन के क्लब में अपना नाम शामिल किया और फिर अपने टेस्ट करियर का 35 वा शतक भी जड़ दिया |
बारिश के चलते पहले दिन का मैच समय से थोड़ा पहले रोकना पड़ा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहले दिन पुरे तरीके से श्रीलंकाई गेंदबाज़ो पर हावी रहे | पहले दिन के 81.1 ओवर में मात्र 2 विकेट के खोकर 330 रन बना दिए |
उस्मान ख्वाजा 147* और स्टीव स्मिथ 104* स्कोर कर बल्लेबाज़ी कर रहे है |
स्मिथ का महा रिकॉर्ड : टेस्ट में 10000 रन स्कोर करने वाले स्टीव स्मिथ दुनिया के 15 वे खिलाडी बन गए और चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ | वैसे तो इस लिस्ट के टॉप में सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 15921 टेस्ट रन स्कोर किये है | लेकिन इस लिस्ट में 3 ऑस्ट्रेलियाई लेजेंडरी बल्लेबाज़ है, और वो है रिक्की पोंटिंग (13378), एलन बॉर्डर (11174) और स्टीव वॉ (10927) |
स्मिथ का है, दूसरा सबसे बढ़िया एवरेज : स्टीव स्मिथ भले ही 10000 रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई है लेकिन उनका एवरेज इस लिस्ट में दूसरा सबसे बेस्ट है | स्टीव स्मिथ का टेस्ट एवरेज 56.44 का है, जबकि एवरेज के मामले में इनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के लेजेंड कुमार संगकारा है , इनका एवरेज 57.40 |
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट क्रिकेटर बनाने से अब सिर्फ 1070 रन पीछे है | इतने रन बनाते ही वो, स्टीव वॉ (10927) और एलन बॉर्डर (11174) के आगे निकल जाएंगे और सिर्फ रिक्की पोंटिंग के (13378) के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनानेवाले दूसरे ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ बन जाएंगे |
स्टीव स्मिथ ने पुरे किये 10000 टेस्ट रन
स्टीव स्मिथ टेस्ट एवरेज : 56.44
Usman Khawaja and Steve Smith’s batting brilliance puts Australia in control at the end of Day 1️⃣ in Galle 🏏#WTC25 | #SLvAUS 📝: https://t.co/8NKpfnNf96 pic.twitter.com/droHhEE9BP
— ICC (@ICC) January 29, 2025
ये भी पढ़ें : India VS England 4th T20 : वरुन चक्रवर्ती ने बना दिया रिकॉर्ड, टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने |