UP वॉरियर्स भले ही WPL से एलिमिनेट हो चुके है लेकिन अब वो RCB के प्ले ऑफ़ में क्वालीफाई होने के उम्मीदों पर भी पानी फेरते नज़र आ रहे है |
UP वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच, बंगलोर के लिए जीतना बेहद ज़रूरी है लीग में बने रहने के लिए | लेकिन अब जॉर्जिया वॉल के 99 रन और किरन नवगिरे के 46 रन के पारी के चलते, UP वॉरियर्स ने 5 विकेट खोकर 225 रन बना दिए |
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के सारे गेंदबाज़ बेअसर नज़र आ रहे थे, ओपनिंग करते हुए ग्रेस हैरिस (39) और जॉर्जिया वॉल (99) ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 77 रन जोड़ दिए |
ग्रेस हैरिस के आउट होने पर किरन नवगिरे ने आते ही तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी शुरू कर दी और मात्र 16 गेंदों में 46 रन स्कोर कर दिए, जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर किरन ने 71 रन की पार्टनरशिप की वो भी मात्र 31 गेंदों में |
शिनेल हनेरी ने 19 और सोफी एक्लेस्टन ने आखिर में 13 रन स्कोर किये और UP वॉरियर्स का टोटल 5 विकेट खोकर 225 जा पंहुचा |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से जॉर्जिया वरेहम सबसे सफल गेंदबाज़ रही उन्होंने 43 रन देकर 2 विकेट्स लिए | चार्ली डीन ने 47 रन पर 1 विकेट हासिल किये |
UP वॉरियर्स के 225 रन WPL के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हाईएस्ट स्कोर है |
जॉर्जिया वॉल की नाबाद 99 रन की पारी, किसी भी खिलाडी द्वारा सबसे बेस्ट स्कोर है | जॉर्जिया वॉल ने अपने पारी के दौरान 17 चौके और एक छक्का लगाया | किरन नवगिरे ने अपने 16 गेंदों में 5 छक्के और दो चौके लगाए, जिसमे उन्होंने 46 रन स्कोर किये |
टॉप 5 WPL हाईएस्ट टीम स्कोर
UP वॉरियर्स : 225/5 : RCB के खिलाफ : 8th मार्च 2025
दिल्ली कैपिटल्स : 223/2 : RCB के खिलाफ : 5th मार्च 2023
दिल्ली कैपिटल्स : 211/4 : UP वॉरियर्स के खिलाफ : 7th मार्च 2023
मुंबई इंडियंस : 207/5 : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 4th मार्च 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 202/4 : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 14th फेब्रुअरी 2025
टॉप 5 हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
जॉर्जिया वॉल : 99*(56 गेंद ) : RCB के खिलाफ : 8th मार्च 2025
सोफी डिवाइन : 99 (36 गेंद ) : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 18th मार्च 2023
एलीसा हैली : 96* (47 गेंद) : RCB के खिलाफ : 10th मार्च 2023
बेथ मूनी : 96* (59 गेंद) : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 3rd मार्च 2025
हरमनप्रीत कौर : 95* (48 गेंद) : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 9th मार्च 2024
HAMMERED! 🔨 ❌ 2️⃣
Kiran Navgire was on fire during a breathtaking cameo of 46(16) 🔥🫡#UPW are 154/2 after 13 overs.
Updates ▶️ https://t.co/pXDVY3MCgZ #TATAWPL | #UPWvRCB | @UPWarriorz pic.twitter.com/00kHXFQtMd
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 8, 2025
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने आईपीएल में RCB से खेलने की इच्छा जताई |