भारती फुलमली की ताबड़ तोड़ बल्लेबाज़ी : मुंबई इंडियंस के द्वारा सेट किये गए 180 के टारगेट के जवाब में गुजरात जायंट्स ने 11 वे ओवर में 70 रन के स्कोर पर 5 विकेट्स खो दिए थे | गुजरात को जीत के लिए 55 गेंदों में 110 रन की आवश्यकता थी, लेकिन उनके सभी मुख्य बल्लेबाज़, बेथ मुनि (7),काशवी गौतम (10), हरलीन देओल (24), एश्ली गार्डनर (0) और फोएबे लिचफील्ड (22) रन बनाकर पवेलियन लौर चुके थे |
ऐसेमे भारती फुलमली मैदान पर आती है और आसानी से बड़े शॉर्ट्स खेलने शुरू कर देती है | इनकी बल्लेबाज़ी से गुजरात जायंट्स के खेमे में उम्मीद की लहर दौड़ पड़ती है | भारती 25 गेंदों में 61 रन की पारी खेलती है, जिसमे वो 4 छक्के और 8 चौके लगाती है | इनकी पारी का प्रभाव ऐसा था की गुजरात को आखिर के तीन ओवर 38 रन की ज़रूरत थी | लेकिन भारती 61 रन स्कोर कर एमेलिया कर्र की गेंद पर अपना विकेट खो बैठती है और गुजरात जायंट्स 142 के स्कोर पर अपना सातवा विकेट खो देते है |
मात्र 9 रन से चूक गए गुजरात जायंट्स : सिमरन शैख़ 18 और तनूजा कँवर 10 रन स्कोर कर प्रयास ज़रूर करती है लक्ष्य तक पहुंचने की, लेकिन वो नाकाफी साबित होता है और 20 ओवर में गुजरात जायंट्स 170 पे ऑल आउट हो जाते है | मुंबई इंडियंस मात्र 9 रन से मैच में जीत हासिल कर लेते है |
हैली मैथियुस और एमेलिया कर्र के नाम 3 -3 विकेट्स रहे | शबनीम इस्माइल को दो सफलताएं हाथ लगी और संस्कृति गुप्ता के नाम एक विकेट रहा |
इससे पहले टॉस गुजरात जायंट्स के नाम रहा था और पहले गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस को 179 पर रोक लिया, जिसके लिए उन्हें 6 विकेट्स खोने पड़े | हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 54 रन स्कोर कर दिए | नेटली स्कैवर ब्रंट ने भी 38 रन स्कोर किये | हैली मैथियुस ने 27 और अमनजोत कौर के बल्ले से भी 27 रन का योगदान आया |
गुजरात जायंट्स के तरफ से तनूजा कँवर, काशवी गौतम, प्रिय मिश्रा और एश्ली गार्डनर के नाम एक एक सफलताएं रही |
हरमनप्रीत कौर 54 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच रही | एमेलिया कर्र के नाम अब सबसे ज़्यादा 13 विकेट्स है और वो पर्पल कैप होल्डर है दूसरी तरफ नेटली स्कैवर ब्रंट के टोटल 347 रन है, जो की सबसे ज़्यादा है और वो ऑरेंज कैप होल्डर है |
WPL पॉइंट्स टेबल में अब मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच आज तय करेगा की डायरेक्ट फाइनल में किस टीम को एंट्री मिलेगी (दिल्ली कैपिटल्स या फिर मुंबई इंडियंस) दोनों ही टीमों के 5 जीत है, लेकिन अगर मुंबई अपना आखरी मैच जीत जाते है तो वो टेबल टॉप करलेंगे और सीधे 15 तारीख को फाइनल खेलेंगे | लेकिन अगर वो हार जाते है तो दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में एंट्री ले लेंगे और मुंबई इंडियंस को फिर गुजरात के सामने एलीमीनेटर खेलना होगा |
किस टीम को सीधे मिलेगा फाइनल में एंट्री ये आज शाम मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नतीजे पर निर्भर होगा |
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें : ICC के चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट में 5 भारतीय खिलाडी हुए शामिल |