भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल मुक़ाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया | इस मैच में भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली ने बल्लेबाज़ी करते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम किया जो आज तक कोई नहीं कर सका विराट ने ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा फिफ्टी स्कोर करने का रिकॉर्ड बनाया |
विराट कोहली जो की चेस मास्टर के नाम से भी जाने जाते है, और सभी जानते है की उन्हें टारगेट चेस करना कितना पसंद है | ODI में टारगेट चेस करते हुए उन्होंने इस मैच में 8000 रन पुरे किये और ICC इवेंट में उन्होंने अपना 24 वा शतक स्कोर किया | विराट ने वर्ल्ड कप में 17 और चैंपियंस ट्रॉफी में 7 हाफ सेंचुरी स्कोर किया है और ऐसा कर उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया |
सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में 21 और चैंपियंस ट्रॉफी में 2 हाफ सेन्चुरिस लगाए है | अब विराट कोहली इनसे आगे निकल गए और कुल मिलाकर ICC इवेंट्स में 24 हाफ सेंचुरी लगा दिए |
ऑस्ट्रेलिया के 265 रन का पीछा करते हुए विराट ने 98 गेंदों में 84 रन बनाये और वो एडम ज़म्पा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे बेन द्वारशियस के हाथो कैच आउट हुए |
VIRAT KOHLI COMPLETES 8,000 RUNS WHILE CHASING IN ODIS. 🤯 pic.twitter.com/2hTOwKaCJN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 4, 2025
अपने बल्लेबाज़ी के दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन की पार्टनरशिप की जिससे भारतीय टीम मैच में वापसी कर सकी शुरू में रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट जल्दी ही खो देने के बाद |
विराट 84 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने | ICC के नॉक आउट मैच में 1000 रन पुरे करने वाले पहले बैट्समेन बन गए विराट |
विराट ने पहले फील्डिंग करते हुए भी एक रिकॉर्ड बनाया जहाँ वो सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाडी बने | उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी में दो कैच लिए, एक जोश इंग्लिस का और दूसरा नैथन एलिस का, और इंटरनेशनल क्रिकेट में 336 कैच लेकर उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया, जिनके 334 कैच है |
विराट ने ODI में 161 कैच पुरे कर लिए और ऐसा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड रिक्की पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया जिनके ODI में 160 कैच है | अब वो सबसे ज़्यादा कैच लेने के मामले में श्रीलंका के लेजेंड महेला जयवर्दने के 218 कैच के पीछे दूसरे नंबर पर है |
Most fifty plus scores in ICC ODIs:
Virat Kohli – 24*.
Sachin Tendulkar – 23. pic.twitter.com/aDTj1AjMqB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 4, 2025