क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11, कौनसे विदेशी खिलाडी है शामिल |

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम में से एक है और सबसे कंसिस्टेंट टीम भी है | मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज़्यादा पांच बार आईपीएल ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड इनके नाम है और उससे भी बड़ी बात की ये टीम इतनी कंसिस्टेंट है की 14 में 12 बार इन्होने प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया है|

कई बड़े देसी विदेशी खिलाडी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में कई खिलाडियों के करियर निखर गए और चेन्नई सुपर किंग्स ने साल दर साल नई बुलन्दियों को छुआ | अब सारी टीमें आईपीएल के अठारवे सीजन की तैयारी कर रहे है |

इस दरम्यान स्पोर्ट्स कीड़ा ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 को दर्शाया है | हम इन् सारे खिलाडियों के स्टैट्स पर एक नज़र डाल लेते है |

बल्लेबाज़ी क्रम अनुसार सबसे पहले आते है मिस्टर क्रिकेट कहे जाने वाले माइकेल हसी, 2008 से 2015 तक इनका आईपीएल करियर रहा , इस दरम्यान ये 6 साल सी एस के का हिस्स्सा रहे लेकिन साल 2014 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया | फिर वो 2015 में सी एस के काहिस्सा बन गए | 2010 और 2011 में ये सी एस के के टाइटल विनिंग टीम का हिस्सा थे | माइकेल हसी ने 58 पारियों में 38 के एवरेज से 1977 रन बनाये | इसमें उन्होंने 15 अर्धशतक और एक शतक भी स्कोर किया है |

मइकेल हसी के साथ ओपनिंग में आते है , सी एस के के मौजूदा समय के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़| ऋतुराज साल 2021 से लगातार सी एस के की टीम का हिस्सा है और उन्हें 2024 में सी एस के की कप्तानी भी सौपी गयी | इन्होने कुल 65 पारियों में 2380 रन स्कोर किये है, इसमें उनका 41 का एवरेज रहा है जिसमे इन्होने 2 शतक और 18 अर्धशतक भी स्कोर किया है |

फिर आते है शेन वॉटसन और सुरेश रैना, शेन वॉटसन का 12 साल का आईपीएल करियर रहा है जिसमे उन्होने 7 साल राजस्थान रॉयल्स, 2 साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 3 साल सी एस के के लिए खेला है | अपने आईपीएल करियर में 141 पारियों में 3874 रन स्कोर किये है, जिसमे इनका 30 का एवरेज रहा है | इन्होने 4 शतक और 21 अर्धशतक स्कोर किया है | इनका सबसे बेहतरीन सीजन रहा 2018 जहाँ इन्होने सी एस के के तरफ से खेलते हुए 15 मैचों में लगभग 40 के एवरेज से 555 रन स्कोर किये और इस वर्ष सी एस के की टीम ने तीसरी बार ख़िताब अपने नाम किया था |शेन वॉटसन ने गेंदबाज़ी करते हुए भी अपना बेस्ट योगदान दिया |105 मैचों में उन्होंने 92 विकेट्स लिए |

मिस्टर आईपीएल कहे जानेवाले सुरेश रैना ने 11 साल सी एस के के लिए खेला है | 200 आईपीएल पारियों में सुरेश रैना ने लगभग 32 के एवरेज से 5528 रन बनाये है | इन्होने एक शतक और 39 अर्शतक लगाया है |

लेजेंडरी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इन्होने 15 साल सी एस के के लिए खेला जिसमे से 14 साल इन्होने कप्तानी की | 229 पारियों में धोनी ने लगभग 40 के एवरेज से 5243 रन स्कोर किये है, इसमें इनके 24 अर्धशतक है | इनकी कप्तानी में सी एस के ने 5 आईपीएल ट्रॉफीज जीती है|

फिर आते है, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और अल्बी मोर्केल इनमे रविंद्र जडेजा 184 पारियों में 2959 रन स्कोर किये है और साथ ही 160 विकेट्स ले चुके है | ड्वेन ब्रावो ने 113 पारियों 1560 रन स्कोर किये और इनके नाम 183 विकेट्स है | साउथ अफ्रीका के अल्बी मोर्केल 6 साल सी एस के का हिस्सा रहे | इनके नाम 974 रन और 85 विकेट्स है |

रविचंद्रन आश्विन, 180 विकेट्स और 800 रन्स स्कोर कर चुके है | इंज्युरी के चलते दीपक चाहर कई मैचेस मिस कर गए लेकिन उनके नाम 81 पारियों में 77 विकेट्स हाथ लगे | मोहित शर्मा ने 111 पारियों में 132 विकेट लिए है |

स्पोर्ट्स कीड़ा के ऑल टाइम बेस्ट चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 : माइकेल हसी, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एम एस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अल्बी मोर्केल, रविचंद्रन आश्विन, दीपक चाहर और मोहित शर्मा |

ये भी पढ़ें : IML2025 AUS VS ENG : सेमि फाइनल में भारतीय मास्टर्स भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स से, इंग्लैंड बगैर एक भी मैच जीते लौटेंगे |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |