ZIM VS IRE 2nd ODI : कर्टिस कैम्फर और पॉल स्टिर्लिंग रहे आयरलैंड जीत के हीरो, सीरीज अब बराबरी पर |

आयरलैंड की जीत से सीरीज हुई लेवल : ज़िम्बाब्वे बनाम आयरलैंड के बीच तीन एक दिवसीय मैचों के सीरीज में ज़िम्बाब्वे पहला मैच जीतकर बढ़त बना चुकी थी लेकिन दूसरे मैच में आयरलैंड ने 6 विकेट और 8 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली और सीरीज को एक एक के बराबरी पर लाकर छोड़ दिया |

ज़िम्बाब्वे बनाम आयरलैंड हाइलाइट्स 2nd ODI : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में टॉस आयरलैंड के हक़ में रहा और ज़िम्बाब्वे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49 ओवर में 245 पर ऑल आउट हो गए | इसमें ब्रायन बेनेट (30) , बेन करन (18) , वेस्ली मद्देवेरे (61) , सिकंदर राजा (58) , वेलिंग्टन मसाकादज़ा (35) और रिचर्ड नगरवा ने 17 रन बनाये | आयरलैंड के गेंदबाज़ो में सबसे सफल रहे, मार्क अडैर इन्होने 10 ओर में 54 रन देकर 4 विकेट्स लिए और इनके बाद दूसरे असरदार गेंदबाज़ कर्टिस कम्फेर रहे, इन्होने 5 मात्र 13 रन दिए और 3 विकेट्स लेने में कामयाब रहे | ग्रैहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल और एंडी मैक ब्राइन के नाम एक एक विकेट रहे |

आयरलैंड की जीत से सीरीज हुई 1-1 से लेवल |
आयरलैंड की जीत से सीरीज हुई 1-1 से लेवल |

पॉल स्टिर्लिंग और कर्टिस कैम्फर की मैच विनिंग पार्टनरशिप : 246 का टारगेट चेस करने में आयरलैंड को कोई परेशानी नहीं हुई भले उनका पहला विकेट मात्र 27 रन के स्कोर पे गिर गया था लेकिन दूसरे विकेट के लिए पॉल स्टिर्लिंग और कर्टिस कैम्फर के बीच 144 रन की पार्टनरशिप हुई | इस पार्टनरशिप में कप्तान पॉल स्टिर्लिंग ने 89 रन किये 102 गेंदों में और कर्टिस कैम्फर ने 63 रन किये |

आयरलैंड का दूसरा विकेट 171 रन के टीम स्कोर पे गिरा और तब आयरलैंड के पारी का 34 वा ओवर चल रहा था | अगले पांच ओवर में हैरी टेक्टर 7 और पॉल स्टिर्लिंग भी अपना विकेट गवा बैठे | आखरी 10 ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए सिर्फ 46 रन की ज़रुरत थी | जिसे लोर्कन टकर के नाबाद 36 और जॉर्ज डॉकरेल के नाबाद 20 रन ने आयरलैंड को एक आसान जीत दिला दी और इस जीत के साथ आयरलैंड ने तीन मैच के सीरीज में एक एक से बराबरी कर ली |

ज़िम्बाब्वे के ट्रेवोर ग्वान्दु के नाम 2 विकेट्स रहे जबकि रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुज़ारबनी को एक एक सफलताएं मिली | कर्टिस कैम्फर के शानदार ऑल राउंड परफॉरमेंस के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया | उन्होंने पहले तो गेंद से 13 रन देकर तीन विकेट्स लिए और फिर बल्लेबाज़ी में 63 रन स्कोर कर आयरलैंड के जीत में बड़ी भूमिका निभाई |

इस सीरीज का फाइनल मैच 18 फेब्रुअरी को खेला जाएगा जो IST 1:00 PM को शुरू होगा |

ये भी पढ़ें : WPL DC VS MI : कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से दी मात |

 

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |