शेफाली की ज़ोरदार शुरुवात : मुंबई इंडियंस के 165 रन के टारगेट को चेस करते हुए, शेफाली वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी शुरुवात दी और मात्र 18 गेंदों में 43 रन की पारी खेली | शेफाली वर्मा के तेज़ पारी के चलते दिल्ली ने पहले 6 ओवर में ही 60 रन पार कर लिए और जीत के लिए 14 ओवर में 105 रन की ज़रूरत थी और पुरे 10 विकेट बचे थे | यहाँ से दिल्ली के लिए जीत आसान मानी जा रही थी खासकर शेफाली वर्मा के फॉर्म को देखकर | भारतीय टीम से बाहर चल रही शेफाली वर्मा आईपीएल के परफॉरमेंस के ज़रिये भी टीम में वापसी करने की उम्मीद रखेंगी |
मुंबई इंडियंस का पलटवार : दिल्ली कैपिटल्स तेज़ी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे थे, और 6 ओवर में 60 रन स्कोर करने के बाद मुंबई इंडियंस का पलटवार होता है | जो दिल्ली बिना कोई विकेट खोये 60 रन स्कोर कर चुके थे वो अब 2 ओवर के अंदर अपने 3 विकेट्स गवा चुके थे | शेफाली वर्मा (43), मेग लैनिंग (15) और जेमिमा रोड्रिग्स (2) रन करके पवेलियन लौट चुके थे | अनाबेल सदरलैंड भी 13 रन करके नेट स्कैवर ब्रंट के शिकार हुई | दिल्ली अब 9 ओवर में 76 रन पर 4 विकेट्स खो चुके थे |
आखरी ओवर का रोमांच : मैच अब पुरे तरीके से पलट चूका था और मैच पे अब मुंबई की पकड़ मज़बूत लग रही थी | मैच का सबसे रोमांचक पल आया आखरी ओवर में जहाँ दिल्ली को जीत के लिए 10 रनो की आवश्यकता थी और आखरी ओवर करने आयी सजना की पहली गेंद पर निकी प्रसाद ने फाइन लेग पे चौका लगाया जो की डीप के फील्डर ने मिस कर दिया और अगली गेंद पर 2 रन ले लिए | तीसरे और चौथे गेंद पर 2 सिंगल आये और अब दिल्ली को आखरी 2 गेंदों में दो रनो की ज़रूरत थी जीत के लिए, की तभी निकी प्रसाद डीप के फील्डर से कैच आउट हो जाती है | निकी अपने पारी के दौरान 33 गेंदों में 35 रन की पारी खेलती है |
For her calm and composed knock under pressure, Niki Prasad secures the Player Of The Match Award on her #TATAWPL debut 👏👏
With this, @DelhiCapitals are off the mark in Season 3 🙌
Scorecard ▶ https://t.co/99qqGTKYHu#MIvDC pic.twitter.com/RHCp3e7BOy
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 15, 2025
आखरी गेंद पर 2 रन चाहिए होते है और अरुंधति रेड्डी कवर के ऊपर से हल्का चिप करके 2 रन के लिए दौड़ पड़ती है, इतनेमे हरमनप्रीत कौर का थ्रो आ जाता है जिसे विकेट कीपर कलेक्ट करके स्टंप्स को डिस्क्लोज करती है, लेकिन 3rd अंपायर के रीप्ले से ये क्लियर हो जाता है की अरुंधति रेड्डी डाइव लगाते हुए रन कम्पलीट कर लेती है और इसके साथ ही ये दिल्ली कैपिटल्स की जीत हो जाती है | निकी प्रसाद का साथ देते हुए, सारा ब्राइस 10 गेंदों में 21 रन स्कोर करती है |
मुंबई इंडियंस की दो नायिका : इससे पहले मुंबई इंडियंस के तरफ से नेट स्कैवर ब्रंट (80) और हरमनप्रीत कौर (42) के पार के चलते मुंबई इंडियंस 164 के स्कोर पे ऑल आउट होते है |
दिल्ली के तरफ से अनाबेल सदरलैंड 3 , शिखा पांडेय 2 और ऐलिस कैप्सी और मिन्नू मनी के हाथ 1 -1 सफलता आती है | जबकि मुंबई के गेंदबाज़ो में हेली मैथिउस और एमेलिया कर्र के नाम 2 -2 विकेट्स है | शबनीम इस्माइल और नेट स्कैवर ब्रंटके नाम एक एक विकेट रहा |
दिल्ली कैपिटल्स की निकी प्रसाद 33 गेंदों में 35 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी |
Here are the winners of the #CurvvSuperStriker of the Match, #SintexSixesoftheMatch and #HerbalifeActiveCatchOfTheMatch awards 👌👌@TataMotors_Cars | @Sintex_BAPL_Ltd | #SintexTanks | @Herbalife #TATAWPL | #MIvDC pic.twitter.com/2ZfON7uh6C
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 15, 2025
ये भी पढ़ें : WPL 2025 : रिचा घोष के तेज़ पारी ने RCB को दिलाई रिकॉर्ड जीत |