RCB की धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी : दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 142 के लक्ष्य को चेस करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्मृति मंधाना (81) और डैनी व्याट (42) के सलामी जोड़ी ने मात्र 11 ओवर में 107 रन की पार्टनरशिप को अंजाम दिया | डैनी व्याट 42 रन स्कोर कर के अरुंधति रेड्डी के गेंद पर अपना विकेट खो बैठी, लेकिन उनके आउट होने तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जीत बस औपचारिकता मात्र रह गयी थी |
स्मृति ने WPL में 500 का स्कोर पार किया : स्मृति मंधाना ने अपने WPL करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा और 81 रन स्कोर करके शिखा पांडेय की गेंद पर कैच आउट हुई, लेकिन तब तक रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर मात्र 15 ओवर में 133 हो चूका था |
स्मृति मंधाना अपने 81 रन के पारी के दौरान WPL के इतिहास में 500 रन स्कोर करने वाली छटवी बल्लेबाज़ बन गयी |
Efficient 🤝 Effective
Purple Cap holder Renuka Singh Thakur wins the Player of the Match award for her clinical spell 👌👌
Scorecard ▶ https://t.co/CmnAWvkMnF#TATAWPL | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/kU0n5k1Imw
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 17, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 29 गेंदों में मात्र 9 रनो की ज़रुरत थी | तब एलिस पैरी ने नाबाद 7 और रिचा घोष ने नाबाद 11 रन बनाये और 17 वे ओवर के दूसरे गेंद पर विन्निग रन स्कोर कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मैच में एक बड़ी जीत दिला दी | डिफेंडिंग चैंपियंस रहे रॉयल्स चैलेंजर्स की शुरुवात काफी अच्छी रही और 2 मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स लेकर वो टेबल के टॉप पर है और उनका नेट रन रेट भी +1.44 है, जो की सबसे बेहतर है |
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ी की शुरुवात बिलकुल भी अच्छी नहीं रही और दूसरे ही गेंद पर पिछ्ले मैच की नायिका रही शेफाली वर्मा शून्य पर आउट हो गयी रेणुका ठाकुर की गेंद पर स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठी |
दिल्ली कैपिटल्स की सर्वाधिक स्कोरर जेमिमा रॉडिग्स रही, उन्होंने 22 गेंदों में 34 रन स्कोर किये | मेग लैनिंग 17 , अन्नाबेल सदरलैंड 19 और सराह ब्राइस 23 रन स्कोर कर सकी | 20 वे ओवर के तीसरे गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ऑल आउट हो गए |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज़ो ने दिखाया दम : रेणुका सिंह और जॉर्जिया वेरहम ने 3 -3 विकेट्स लिए और किम गार्थ और एकता बिष्ट के नाम 1 -1 सफलताएं रही | मरीज़ान कैप सबसे स्यादा मेहेंगी साबित हुई और उनके 2 ओवर में 27 रन स्कोर किये गए |
रेणुका सिंह 23 रन देकर तीन विकेट्स लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच रही |
2️⃣ Points ✅
🔝 of the Table ✅#RCB Fans Happy 🥳Dominant performance from the Defending Champions to sum up a thumping 8️⃣-wicket victory 👏
Scorecard ▶ https://t.co/CmnAWvkMnF#TATAWPL | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/EAeYhqfLCx
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 17, 2025
ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy 2025 News : हरभजन सिंह ने क्यों कहा भारत और पाकिस्तान के मैच को बेवजह ओवर हाइप किया जा रहा |