IND VS Eng ODI : भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुन चक्रवर्ती को अब ODI टीम का भी हिस्सा बना लिया गया है | भारत को इंग्लैंड के सामने 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है और इसका शुरुवात 6 फेब्रुअरी को नागपुर से होगा | BCCI ने पहले ही, ODI सीरीज और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम अन्नोउंस कर दिए थे और उसमे वरुन चक्रवर्ती का नाम नहीं था | अब वरुन ODI स्क्वाड के साथ प्रैक्टिस करते भी नज़र आये |
पहले अन्नोउंस किये गए इंग्लैंड सीरीज और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड कुछ इस तरह का था |
वरुन चक्रवर्ती ODI स्क्वाड में शामिल : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान ), यशस्वी जैस्वाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सूंदर, अक्सर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह | इस 15 सदस्य स्क्वाड में वरुन चक्रवर्ती का नाम नहीं था |
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज में वरुन ने 10 से भी कम के एवरेज से 14 विकेट्स लिए | इस सीरीज में उन्होंने टोटल मात्र 18 ओवर किये | वाइट गेंद क्रिकेट में वरुन के ज़बरदस्त फॉर्म ने सेलेक्टर्स को मजबूर कर दिया उन्हें ODI स्क्वाड में शामिल करने के लिए | ये पहली बार वरुन को ODI स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है |
3 स्पिन ऑल राउंडर : भारतीय टीम में वैसे तीन स्पिन ऑल राउंडर मौजद है, अक्सर पटेल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सूंदर | एक लेफ्ट आर्म व्रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी टीम में मौजूद है, ये देखना दिलचस्प होगा की क्या टीम मैनेजमेंट वरुन और कुलदीप को साथ में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएंगे या दोनों को बारी बारी मौका देंगे |
कुलदीप यादव की वापसी : कुलदीप यादव भी बहुत लम्बे समय बाद टीम में वापसी कर रहे है | वो ग्रोइन की समस्या से जूझ रहे थे और उनका हर्निया सर्जरी भी हुआ है | भारत के लिए कुलदीप यादव स्पिनर्स में सबसे पहली पसंद होंगे, उनका शानदार ODI करियर, इस बात की गवाही देता है | कुलदीप ने 106 ODI मैचेस में 172 विकेट्स लिए है | ऐसेमे टीम मैनेजमेंट वरुन चक्रवर्ती को कुलदीप के बैक अप के लिए भी खिला सकते है |
19 फेब्रुअरी से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुवात हो रही है, और इससे पहले दोनों इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों के पास अपने सही बैटिंग और बोलिंग कॉम्बिनेशन को परखने का आखरी मौका होगा ये तीन मैच के सीरीज में |
वरुन चक्रवर्ती का असफल डेब्यू : वरुन चक्रवर्ती का टी 20 एक भुलाने जैसा पल रहा | अपने पहले 6 टी 20 मैचों में इन्होने सिर्फ 2 विकेट्स लिए थे और इसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर फिया गया था | ये बात थी, 2021 की, लेकिन अब वरुन ने पूरी तरीके से आकड़ो को पलट दिया है और पिछले पांच टी 20 मैचों में 14 विकेट्स लेकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बन गए | पहले तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिआफ़ एक मैच में 5 विकेट हॉल लिया था और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 5 विकेट्स हॉल लिया है |
वरुन चक्रवर्ती ODI स्क्वाड में शामिल |
वरुन चक्रवर्ती : 5 मैच
14 विकेट्स
Varun Chakravarthy poised to make ODI debut against England as India update squad for the three-match series 👀#INDvsENG 📝: https://t.co/QitNAztoMg pic.twitter.com/dKLcmp7THC
— ICC (@ICC) February 4, 2025