ICC CT2025 SA VS AFG : रायन रिकेलटन के शतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने खड़ा कर दिया 315 का टोटल |

सितम्बर में अफ़ग़ानिस्तान से 3 मैच के ODI सीरीज को 2 -1 से हारने के बाद, साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अच्छी तैयारी दिखाई | कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट्स खोकर 315 रन बना दिए |

इसी महीने के शुरुवात में हुए पाकिस्तान और न्यूज़ीलैण्ड के साथ ट्राई सीरीज का अनुभव अफ्रीका के काम आता दिखा | ओपनर रायन रिकेलटन पॉवरप्ले में काफी समझबूझकर अपने खेल को आगे बढ़ाते रहे हालांकि उनके साथ टोनी डे ज़ोरज़ी 11 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर कैच आउट हो गए |

साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट 28 रन पर खोया लेकिन दूसरे विकेट के लिए रायन रिकेलटन और टेम्बा बावुमा के बीच 129 रन की साझेदारी हुई तकरीबन 23 ओवर में | इस साझेदारी के दौरान दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अपने अर्धशतक पुरे किये |

साउथ अफ्रीकी पारी 5 रन प्रति ओवर के ऊपर के रन रेट से आगे बढ़ रही थी और अफ़ग़ानिस्तान खेमे में चिंता बढ़ रही थी | तभी मोहम्मद नबी ने टेम्बा बावुमा को 58 के स्कोर पे डीप मिड विकेट पे सेदिकुल्लाह अटल से कैच आउट करवाया | इस समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 157 पे दो विकेट था और ये अफ़्रीकी पारी का 29 वा ओवर चल रहा था |

टेम्बा बावुमा (58) रैसी वैन डर डसेन (52) |
टेम्बा बावुमा (58) रैसी वैन डर डसेन (52) |

रायन रिकेलटन का साथ देने आते है, रैसी वैन डर डसेन और इस दौरान रायन अपने ODI करियर का पहला शतक स्कोर करते है अपने 7 वे मैच में | रायन का ये शतक साउथ अफ्रीका के लिए संजीवनी था | लेकिन 103 रन के निजी स्कोर पे वो दुर्भाग्य से रन आउट हो जाते है | दरअसल हुआ ऐसा की रशीद खान की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में वो सीधे रशीद खान के हाथ में दें मारते है, जिसे रशीद थ्रो करते है और रहमानुलाह गुरबाज थ्रो कलेक्ट करके रन आउट कम्पलीट करते है |

रैसी वैन डर डसेन (52) और ऐडेन मारक्रम नाबाद (52) रन बनाते है | जिसके चलते साउथ अफ्रीका की पारी 6 विकेट के नुक्सान पर 315 पर अंत होती है |

अफ़ग़ानिस्तान के तरफ से मोहम्मद नबी 2 विकेट्स लेते है और फ़ज़ालहक़ फ़ारूक़ी, अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई और नूर अहमद के नाम एक एक विकेट रहता है |

चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले जीत के लिए अफ़ग़ानिस्तान को 316 रनो की ज़रूरत है |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 AFG VS SA : क्या अफ़ग़ानिस्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा उलट फेर |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |