विराट के नाम नया रिकॉर्ड : भारत बनाम पाकिस्तान मैच में विराट कोहली ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाडी बन गए | विराट के नाम अब 297 ODI पारियों में 158 कैच है | इस मैच से पहले विराट कोहली के 156 कैच थे और वो पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के साथ ये रिकॉर्ड शेयर कर रहे थे |
विराट ने मोहम्मद अज़हरुद्दीन को किया ओवरटेक : पाकिस्तानी पारी के 47 वे ओवर के चौथे गेंद पर कुलदीप यादव नसीम शाह को एक गूगली गेंद करते है, नसीम शाह आगे बढ़ते हुए इस गेंद पर बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में हल्का चिप कर बैठते है और लॉन्ग ऑन पे फील्डिंग कर रहे विराट कोहली आगे के तरफ दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच करते है | इस कैच के साथ विराट, मोहम्मद अज़हरुद्दीन को ओवर टेक कर लेते है और भारत के सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले खिलाडी बन जाते है |
रिक्की पेंटिंग के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे विराट : इसके बाद आखरी ओवर करने आये हर्षित राणा के चौथे गेंद पर खुशदिल शाह पुल शॉर्ट लगाने की कोशिश करते है लेकिन धीमी गति से की गयी गेंद पर वो टाइमिंग नहीं लगा पाते और स्क्वायर लेग फेन्स पे विराट एक आसान कैच पकड़ते है | इस कैच के साथ विराट ODI में 158 कैच कम्पलीट करते है |
विराट भारत के लीडिंग कैच टेकर तो बन गए, लेकिन ओवर ऑल वो तीसरे नंबर पर आते है | विराट से पहले श्रीलंका के लेजेंड खिलाडी महिला जयवर्दने है, जिन्होंने 443 ODI पारियों में 218 कैच लिए है | इनके बाद ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड रिक्की पोंटिंग आते है जिन्होंने 372 पारियों में 160 कैच लिए है | विराट अब रिक्की पोंटिंग के 160 कैच से सिर्फ दो ही कैच पीछे है |
ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले खिलाडी |
महेला जयवर्दने : 443 इन्निंग्स | 218 कैच
रिक्की पोंटिंग : 372 इन्निंग्स | 160 कैच
विराट कोहली : 297 इन्निंग्स | 158 कैच
मोहम्मद अज़हरुद्दीन : 332 इन्निंग्स | 156 कैच
विराट कोहली बन गए सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय |
Innings Break!
A fine bowling display from #TeamIndia and Pakistan are all out for 2⃣4⃣1⃣
3⃣ wickets for Kuldeep Yadav
2⃣ wickets for Hardik Pandya
A wicket each for Axar Patel & Ravindra JadejaOver to our batters 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/llR6bWyvZN#PAKvIND |… pic.twitter.com/Xo9DGpaIrX
— BCCI (@BCCI) February 23, 2025
ये भी पढ़ें : ICC CT2025 IND VS PAK : ICC टूर्नामेंट्स में बाबर आज़म ने पुरे किये 1000 रन, ऐसा करने वाले बन गए तीसरे पाकिस्तानी |