ICC CT Virat Record : विराट पाकिस्तान के खिलाफ बनाएंगे महा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज़ |

विराट कोहली महा रिकॉर्ड के करीब : विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे है | ये रिकॉर्ड है ODI में सबसे तेज़ 14000 रन पुरे करने का | ODI क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही खिलाडियों ने 14000 रन्स स्कोर किए है |

दो लेजेंड पहले हासिल कर चुके है ये मुकाम : पहले तो है भारत के लेजेंड गॉड ऑफ़ क्रिकेट कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर जिन्होंने अपने ODI करियर में 463 मैचेस के 451 पारियों के दौरान 18426 रन्स स्कोर किये | इसमें सचिन ने 49 सेंचुरी और 96 हाफ सेंचुरी स्कोर किये है | उनके ODI करियर का एवरेज 44 .83 रहा और 200 नॉट आउट उनका हाईएस्ट ODI स्कोर रहा |

14000 ODI रन्स स्कोर करने वाले दूसरे खिलाडी श्रीलंका के लेजेंड कुमार संगकारा है, इन्होने 404 मैच के 380 पारियों में 14234 रन्स स्कोर किये है | इसमें उन्होंने 23 सेंचुरी और 93 हाफ सेंचुरी स्कोर किये और इनका एवरेज 41.98 का रहा है |

सबसे तेज़ 14000 ODI रन : 14000 ODI रन पुरे करने के लिए सचिन तेंदुलकर को 350 पारियां लगी थी, जबकि कुमार संगकारा को 378 पारियां लगी |

विराट कोहली के अभी 286 ODI पारियों में 13985 रन्स है और उन्हें मात्र 15 रनो की ज़रूरत है 14000 ODI रन्स पुरे करने के लिए | 15 रन स्कोर करते ही विराट कोहली ODI में सबसे तेज़ 14000 रन्स स्कोर करने वाले खिलाडी बन जाएंगे | विराट का एवरेज 57.78 का है |

पाकिस्तान के खिलाफ है अगला मुक़ाबला : 23 फेब्रुअरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए विराट की तैयारियां काफी जोर शोर से चल रहा है | वो इस बड़े मैच में परफॉर्म करने के लिए अपने आपको पुरे तरीके से तैयार रखना चाहते है और इसके लिए प्रैक्टिस के दौरान उनका कमिटमेंट भी देखने मिलता है | विराट दुबई में प्रैक्टिस टाइम से तीन घंटे पहले ही प्रैक्टिस करने पहुंच गए और इसके लिए उन्होंने UAE के कुछ टॉप बोलर्स को नेट में बोलिंग के लिए बुलाया |

पाकिस्तान के खिलाफ खेलना विराट को पसंद है और इनके खिलाफ विराट का परफॉरमेंस भी काफी अच्छा रहा है | विराट पाकिस्तान के सामने 16 ODI मैच खेल चुके है और इसमें उनका स्कोर है 678 का, जिसमे उन्होंने 3 सेन्चुरिस भी लगाए है | पाकिस्तान के खिलाफ विराट का ODI बैटिंग एवरेज 52.15 का है और 183 इनका हाईएस्ट स्कोर है |

वर्ल्ड कप सेमि फाइनल में तोडा था सचिन के सेंचुरी का रिकॉर्ड : 2023 ODI वर्ल्ड कप के वानखेड़े में खेले गए सेमि फाइनल मैच में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ विराट ने पचासवीं सेंचुरी स्कोर की थी और सचिन के 49 सेंचुरी का रिकॉर्ड तोडा था | इस बार हो सकता है पाकिस्तान के सामने विराट सचिन से फ़ास्ट 14000 रन स्कोर करने का रिकॉर्ड बना दे |

विराट कोहली महा रिकॉर्ड से सिर्फ 15 रन दूर |

ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने कैसे 9 किलो वजन कम किये NCA में, भारतीय टीम में वापसी करने के लिए |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |