ICC Champions Trophy Indian Team News : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्यों छोड़ा भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने भारतीय टीम का साथ |

भारतीय टीम को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुवात होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है और टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम का साथ छोड़ साउथ अफ्रीका लौट गए | खबर ये आ रही है की, मोर्ने मोर्केल के पिताजी का देहांत हुआ है और इसके चलते मोर्ने मोर्केल अपने वतन साउथ अफ्रीका लौट गए है |

इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले मोर्ने मोर्केल का भारतीय टीम के साथ न होना एक बड़े चिंता का विषय है | खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए की जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ नहीं है |

भारतीय टीम इस समय दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के तैयारियों में लगी है और ये खबर दैनिक जागरण के रिपोर्ट से आयी है की असिस्टेंट कोच मोर्ने मोर्केल साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए है |

मोर्ने मोर्केल ने भारतीय टीम के साथ दुबई में प्रैक्टिस का पहला सेशन पूरा किया लेकिन फिर उसके बाद वो टीम के साथ नज़र नहीं आये | मोर्ने मोर्केल कब भारतीय टीम को दोबारा ज्वाइन करेंगे इस बारे में अभी कोई क्लैरिटी नहीं है | इस बात से भारतीय टीम में थोड़े चिंता का माहौल है |

ये भी पढ़ें : WPL 2025 RCB VS DC Match 4 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक तरफ़ा मुक़ाबले में अपनी दूसरी जीत दर्ज की |

मोर्ने मोर्केल के न होने से भारतीय टीम के बाकी कोचेस पर दबाव ज़्यादा होगा | अभी ये भी चीज़ क्लियर नहीं हुआ है की क्या हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा BCCI से अंतरिम समय के लिए बॉलिंग कोच की मांग करेंगे |

भारतीय टीम में मोर्ने मोर्केल के न होने की कमी खूब खलेगी क्युकी बताया जा रहा है की दुबई के पिच तेज़ गेंदबाज़ो के लिए ज़्यादा मददगार है | हालही ही में हुए ILT 20 में मैचेस को लेकर भी ये देखा जा सकता है की तेज़ गेंदबाज़ दुबई के पिट्चेस पर ज़्यादा कारगर है | फ़ज़ालहक़ फ़ारूक़ी, अल्ज़ारी जोसफ और जैसन होल्डर लीडिंग विकेट टेकर रहे |

भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फेब्रुअरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी और 23 फेब्रुअरी को पाकिस्तान के साथ दूसरा मुक़ाबला होगा | चैंपियंस ट्रॉफी में हार की कोई गुंजाईश नहीं है, क्युकी सिर्फ एक हार से भी टीम सेमि फाइनल के दौड़ से बाहर हो सकते है | हर मैच एक नॉक आउट मैच होगा | भारतीय टीम के साथ मोर्ने मोर्केल का कार्यकाल 1 सितम्बर 2024 से शुरू हुआ और हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय गेंदबाज़ो के साथ काम करने को लेकर उन्होंने उस समय काफी ख़ुशी और उत्साह जाहिर किया था |

भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल साउथ अफ्रीका लौटे |

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy 2025 News : नस्सेर हुसैन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को बताया अपना फेवरेट |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |