Champions Trophy News : ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लिया |

मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लिया : व्यकितगत कारणों से मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है अब चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस के साथ मिचेल स्टार्क भी नहीं खेलेंगे |

स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी : बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दौरान पैट कमिंस को हुए एंकल इंज्युरी के चलते जब वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए, तो ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्शन कमिटी के सामने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान चुनने की चुनौती थी और इसीलिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया |

व्यकितगत कारणों से नाम वापस लिया : मिचेल स्टार्क के नाम वापस लेने से ऑस्ट्रेलिया टीम जो पिछले ODI वर्ल्ड कप 2023 के विजेता रहे उसकी तुलना में अब उनकी गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट पुरे तरीके से बदल गयी | उसमे मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल मार्श डारे फ्रंट लाइन गेंदबाज़ थे और अब ये सारे ही चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है |

ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी प्रमुख गेंदबाज़ हुए बाहर |
ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी प्रमुख गेंदबाज़ हुए बाहर |

मिचेल स्टार्क ने अपना नाम वापस लेने की वजह अभी प्राइवेट रखी है लेकिन वो श्रीलंका के खिलाफ गॉल के दूसरे टेस्ट में थोड़े असहज लग रहे थे |

ये भी पढ़ें : Legend 90 League : मार्टिन गप्टिल के बल्ले ने ऐसा मचाया ग़दर की सबके होश उड़ गए |

सिलेक्शन कमिटी की चुनौती : ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा है की, हम उनके फैसले का सम्मान करते है इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका कमिटमेंट सराहनीय है और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा प्रायोरिटी देते है |

मिचेल स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी में न होने से एक बहुत ही बड़ा नुक्सान है ऑस्ट्रेलिया के लिए लेकिन ये साथ ही नए युवा खिलाडी को उबरने का मौका देगा |

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव : ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। चोटिल खिलाड़ियों की जगह सीन एबॉट, बेन द्वारशुइस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संगा को शामिल किया गया है, जबकि कूपर कॉनॉली को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में रखा गया है।

ये भी पढ़ें : नासिर हुसैन : मुंबई क्रिकेट डायरीज, द ओवल मैदान |

फ्रेजर-मैकगर्क, जो अब तक पांच वनडे मैचों में 17.40 की औसत से रन बना चुके हैं, ने बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 46 गेंदों में 95 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उनके चयन से मिशेल मार्श की अनुपस्थिति में टीम को एक अतिरिक्त टॉप-ऑर्डर विकल्प मिला है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, जिन्होंने अब तक दो वनडे खेले हैं लेकिन कोई विकेट नहीं लिया, टीम में मिचेल स्टार्क के सबसे करीबी विकल्प माने जा रहे हैं। इसके अलावा, लेग स्पिनर तनवीर संगा, जो पहले से ही टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका में डेवलपमेंट प्लेयर के रूप में मौजूद थे, अब एडम ज़म्पा के साथ मुख्य स्पिन विकल्प बन गए हैं।

स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी |
स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी |

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि टीम को अचानक हुए बदलावों से गुजरना पड़ा, खासकर मार्कस स्टोइनिस के संन्यास और कुछ अहम खिलाड़ियों की चोटों के चलते। हालांकि, उन्होंने इस बदलाव का सकारात्मक पक्ष भी बताया।

“हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह है, जो इस टूर्नामेंट में जीत की नींव रखेगा,” बेली ने कहा। “हमारे पास विभिन्न संयोजन हैं, जिससे हम प्रतिद्वंद्वी और परिस्थितियों के अनुसार टीम में बदलाव कर सकते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान से पहले 14 और 16 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे खेलेगा। टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंग्लैंड से होगा, जिसके बाद वे 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और 28 फरवरी को अफगानिस्तान से भिड़ेंगे।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी टीम :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, एलेक्स केरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा

मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लिया |
ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी प्रमुख गेंदबाज़ हुए बाहर |
स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी |

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह लोअर बैक इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर |

मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस क्यों लिया ?
मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लिया | नामा वापस लेने का वजह उन्होंने प्राइवेट रखा है |

चैंपियंस ट्रॉफी में कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कपतानी ?
स्टीव स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहेंगे |

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाडियों की सूचि और कारण
पैट कमिंस : एंकल इंज्युरी
जोश हेलीवूड : साइड स्ट्रेन
मार्कस स्टोइनिस : संन्यास
मिचेल मार्श : इंज्युरी
मिचेल स्टार्क : व्यकितगत कारण

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |