Ranji Trophy : शार्दुल ठाकुर के शतक और तनुष कोटियन के फिफ्टी ने मुंबई की कराई मैच में वापसी |

पहले पारी में 51 और दूसरे पारी में 113 नाबाद स्कोर कर शार्दुल ठाकुर ने मुंबई की डूबती नैय्या को बचा तो लिया लेकिन क्या पार लगा पाएंगे |

रोहित कब लौटेंगे फॉर्म में : कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया तो, फैन्स ये उम्मीद लगाए थे की रणजी में खेलकर बड़े दिग्गज क्रिकेटर जैसे रोहित शर्मा अपने अच्छे फॉर्म में लौट आएंगे, लेकिन कहानी वही रही | रोहित 3 रन बनाकर उमर नज़ीर की गेंद पर आउट हुए | बल्कि जो इन फॉर्म बल्लेबाज़ थे, यशस्वी जैस्वाल जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 391 रन स्कोर किये थे वो भी अब आउट ऑफ़ फॉर्म लग रहे थे और 4 पर आउट हो गए |

शार्दुल ठाकुर ने संभाली पारी : पहली पारी में मुंबई ने मात्र 47 रन पर 7 विकेट्स गवा दिए, फिर बल्लेबाज़ी करने आये शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन के साथ मिलकर 63 रन की पार्टनरशिप की, जिसके चलते मुंबई का स्कोर 100 के पार हुआ | शार्दुल ठाकुर ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए | 57 गेंदों में 51 रन स्कोर कर वो युद्धवीर सिंह की गेंद पर आखरी विकेट आउट हुए | मुंबई की पारी पहली इनिंग में 120 रन पर सिमट गयी |

शार्दुल ठाकुर ने अपने फर्स्ट क्लास करीयर का दूसरा शतक लगाया
शार्दुल ठाकुर ने अपने फर्स्ट क्लास करीयर का दूसरा शतक लगाया |

जम्मू कश्मीर ने हासिल किया लीड : मुंबई के 120 के जवाब में जम्मू कश्मीर ने पहले पारी में शुभम खजुरिया (53), आबिद मुश्ताक़ (44), यावर हसन (29) के चलते 206 रन बना दिए और मुंबई की पहली पारी पे 86 रनो की लीड हासिल कर ली |

मुंबई की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए मोहित अवस्थी ने 5 विकेट्स लिए तो, शार्दुल ठाकुर और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट्स लिए | शिवम् दुबे के नाम एक विकेट रहा |

अच्छी शुरुवात के बाद फिर लड़खड़ाई मुंबई : मुंबई की दूसरी पारी की शुरवात अच्छी रही, यशस्वी जैस्वाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने 54 रन जोड़े लेकिन दोनों ही बल्लेबाज़ युद्धवीर सिंह की गेंद पर आउट हुए | मुंबई का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 54 रन था, लेकिन फिर जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार विकेट्स गिरते चले गए और अगले 47 रन पर फिर मुंबई ने 7 विकेट खो दिए | अब मुंबई का स्कोर था 101 रन 7 विकेट खोकर |

फिर आये शार्दुल, फिर छाए शार्दुल : फिर बल्लेबाज़ी करने आये शार्दुल ठाकुर ने तनुष कोटियन के साथ मिलकर मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया | मुंबई के पास अभी सिर्फ 15 रनो का ही लीड था और हाथ में सिर्फ 3 विकेट्स बचे थे | मैच में बने रहने के लिए मुंबई को कम से कम 200 का टारगेट तो सेट करना था, ताकि गेंदबाज़ कुछ कोशिश कर सके |जब मुंबई ने 101 पे 7 विकेट्स खो दिए थे तो ये मुश्किल लग रहा था | लेकिन शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन के 8 वे विकेट के लिए नाबाद 173 रन के साझेदारी ने मुंबई को मैच मे वापस लाकर मज़बूती से खड़ा कर दिया |

शार्दुल ठाकुर ने अपने फर्स्ट क्लास करीयर का दूसरा शतक लगाया और तनुष कोटियन ने अपना 14 वा फिफ्टी स्कोर किया | शार्दुल ने नाबाद 113 और तनुष ने नाबाद 58 स्कोर किया |

दूसरे दिन का खेल ख़तम होने तक, मुंबई ने 7 विकेट खोकर 274 स्कोर कर दिया और 188 रन का लीड भी हासिल कर लिया | तीसरे दिन दोनों बल्लेबाज़ इस लीड को और आगे बढ़ाना चाहेंगे |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy : रविंद्र जडेजा का रणजी में दिल्ली के खिलाफ दिखा ऑल राउंड शो, पंत हुए फेल |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |