Barodas Bhargav Bhatt Outshines Mumbais Champions in Thrilling Match | बरोडा के भार्गव भट्ट के सामने नहीं टिक पाए चैंपियन टीम मुंबई के बल्लेबाज़ |

Barodas Bhargav Bhatt Outshines Mumbais Champions in Thrilling Match | बरोडा के भार्गव भट्ट के सामने नहीं टिक पाए चैंपियन टीम मुंबई के बल्लेबाज़ |

भारत के प्रीमियम घरेलु सीजन की शुरुवात हो चुकी है और रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में ही एक बड़ा उलट फेर देखने मिला है। ये मैच था डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई और बरोडा के बीच। मुंबई के बल्लेबाज़ों पे बरोडा के लेफ्ट आर्म स्पिनर भार्गव भट्ट इस तरह से हावी रहे की मुंबई की टीम मैच में बरोडा से हर समय दो कदम पीछे ही रही।


मैच का हाल कुछ ऐसा रहा की, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बरोडा की टीम ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाये जिसमे विकेट कीपर मितेश पटेल ने 86 और अतीत शेठ ने 66 रन का योगदान दिया। मुंबई के तरफ से तनुष कोटियन 4 विकेट्स लेने में कामयाब रहे, तो शम्स मुलानी ने 3 और शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट्स लिए। लेकिन जब दूसरे दिन मुंबई के बल्लेबाज़ी की शुरुवात हुई तो उनके लड़खड़ाती पारी को सँभालने वाला कोई नहीं था और शुरू से ही वो विकेट्स खोते चले गए। पहले तो अमित सिंह ने अपने पेस से मुंबई को परेशां करती हुए 3 विकेट्स झटके और फिर भार्गव भट्ट तो मानो मुंबई के बल्लेबाज़ों को अपने इशारो पर नचा रहे थे। उन्होंने अपने 21 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट्स ले लिए। बरोडा के 290 रन के जवाब में मुंबई सिर्फ 214 रन ही बना सकी। 


भारत के सेमीफाइनल की राह: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर टिकी उम्मीदें


पहले इनिंग में मिले 76 रन के बढ़त को आगे बढ़ाते हुए, बरोडा की टीम ने अपने दूसरे पारी में 185 रन बनाये जिसमे कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 55 रन का सर्वाधिक स्कोर किया। मुंबई के तनुष कोटियन ने बेहतर गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 61 रन पर 5 विकेट्स लिए और हिमांशु सिंह ने 50 रन देकर 3 विकेट्स लिए। अब मुंबई के सामने लक्ष्य था 262 का, जो की बरोडा की मज़बूत गेंदबाज़ी के सामने मुश्किल दिख रहा था। मुंबई के तरफ से तनुष कोटियन 122 रन खर्च कर 9 विकेट्स हासिल करने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ भार्घव भट्ट ने मैच में कुल 10 विकेट्स लिए जिसके लिए उन्होंने 108 रन खर्च किये। दूसरी पारी में मुंबई के बल्लेबाज़ भार्गव भट्ट के गेंदबाज़ी के सामने घुटने टेकते नज़र आये। पूरी टीम 177 रन ही बना सकी और बरोडा की टीम ने 84 रन से मैथ में जीत हासिल की। भार्गव भट्ट अपने बेहतरीन परफॉरमेंस के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने और बरोडा ने इस जीत के साथ इस रणजी ट्रॉफी में 6 पॉइंट्स लेकर शुभ शुरवात कर दी है।  मुंबई की टीम को आगे अपने सबसे बेहतर परफॉरमेंस देने होंगे रणजी सीजन में आगे का रास्ता तय करने के लिए। 

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |