रिषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का छटवा शतक लगाकर कर ली है महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी। वो भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज़ों की सूचि में पहले नंबर पर आ गए है। चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे इनिंग में भारत 237 रन के बड़े लीड के साथ आगे बढ़ रहा था। 67 रन पर तीसरा विकेट गिरने पर शुभमन गिल का साथ देने मैदान पर आये रिषभ पंत और उन्होंने पहले तो समज बुझकर बल्लेबाज़ी की और फिर अपने स्वाभाविक अंदाज़ में अपने बल्लेबाज़ी को ढाला और महज़ 124 गेंदों में शतक जड़ दिया।
सेंचुरी वाला पल : 99 रन पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने शाकिब अल हसन की गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर दो रन ले लिए और अपने टेस्ट करियर की छटवी सेंचुरी स्कोर कर ली। 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करते हुए ये उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी है। 638 दिनों के बाद रिषभ पंत की इस सेंचुरी से फैन्स काफी खुश हुए। और भारत के लिए विकेट कीपिंग करते हुए बल्लेबाज़ी में सबसे कम इनिंग में 6 सेंचुरी लगाकर वो महेंद्र सिंह धोनी से भी आगे निकल गए। पंत ने मात्र 58 पारियों में 6 सेंचुरी लगायी। हालांकि वो 109 रन करके मेहिदी हसन मिराज की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट होगये। लेकिन अभी भी भारत के पास कुल 470 से अधिक का लीड हो चूका है। ऑस्ट्रेलिया, न्यू ज़ीलैण्ड और साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने वाले रिषभ एक मात्र भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज़ है।
400 विकेट्स पुरे कर बुमराह बन गए भारत के छटवे तेज़ गेंदबाज़।
टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूचि कुछ इस प्रकार से है।
विकेटकीपर टेस्ट शतक इन्निंग्स हाईस्कोर
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 17 137 204*
एंडी फ्लावर (ज़िम्बाब्वे) 12 100 232*
लेस एम्स (इंग्लैंड) 8 67 149
ऐबीडी विलियर्स (साउथअफ्रीका) 7 39 169
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 7 81 230
बी जै वाटलिंग (न्यू ज़ीलैण्ड) 7 101 205
मैट प्रायर (इंग्लैंड) 7 123 131
क्विंटन डी कॉक (साउथअफ्रीका) 6 87 141
कामरान अकमल (पाक) 6 92 158*
मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) 6 104 219*
एम एस धोनी (भारत) 6 144 224
रिषभ पंत (भारत) 6 58 159*