भारत सीरीज के तीसरे ODI में श्रीलंका के खिलाफ अपनी सौवी जीत दर्ज करने से चूक गया। श्रीलंका ने भारत को 110 रनो से मात दे दी। और अब ODI में रिकॉर्ड सौवे जीत के लिए भारत को लम्बा इंतज़ार करना पड़ सकता है। 2025 के मध्य तक भारत और श्रीलंका के बीच कोई भी एक दिवसीय मैच नहीं होना है।
भारत बनाम श्रीलंका कोलोंबो : तीसरे मैच में टॉस के समय ही मैच के नतीजे का भी अंदाजा लगभग सारे एक्सपर्ट्स को हो चूका था। क्युकी कहानी ज़्यादा बदलती हुई नहीं दिखी। टॉस जीतने के बाद असलंका ने उम्मीद के मुताबिक पहले बल्लेबाज़ी करने का ही फैसला लिया। श्रीलंका के टॉप तीन बल्लेबाज़ों के बेहतरीन परफॉरमेंस के चलते उन्होंने 7 विकेट खोकर 248 स्कोर कर लिए थे। इसमें अविष्का फर्नांडो ने 96 रन और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाये। पाथूम निसंका अपनी हाफ सेंचुरी से चूक गए और 45 रन पर आउट हो गए। ये सभी जानते थे की दूसरे इनिंग में गेंद अच्छी स्पिन होगी और बल्लेबाज़ी करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसी पिच पर दूसरे इनिंग में 200 रन चेस करना भी, आग का दरिया पार करने जीतना कठिन होता है। ऐसेमे पुरे भारतीय क्रिकेट प्रेमी श्रीलंका के खिलाफ सौवे जीत के रिकॉर्ड का इंतज़ार कर रहे थे। अगर भारत ये मैच जीत जाता तो किसी एक टीम के खिलाफ ODI में सौ जीत दर्ज करने वाली भारत पहली टीम बन जाती। लेकिन अब भारत को लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा क्युकी 2025 के मध्य तक भारत और श्रीलंका के बीच एक भी ODI मैच नहीं खेला जाना है।
टीम में बदलाव नहीं जीता पाया मैच : शुरू के दो में से एक भी मैच न जीत पाने के वजह से कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर ने टीम में बदलाव करने का फैसला लिया। बतौर भारतीय कोच टीम के साथ गौतम गंभीर का ये पहला ODI सीरीज था और जाहिर सी बात है की वो ये मैच जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहते थे। बदलाव के तौर पे के एल राहुल और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया और उनकी जगह एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज़ को टीम में लिया गया। रियान पराग को ODI में डेब्यू करने का मौका मिला और साथ ही रिषभ पंत ने टीम में जगह बनायीं।
भारतीय स्पिनर रहे असरदार, लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर पड़े भारी : अपना डेब्यू मैच खेल रहे रियान पराग ने अच्छी गेंदबाज़ी की और 9 ओवर में 54 रन देकर तीन बहुत ही बड़े विकेट्स लिए। इसमें उन्होंने ने अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका और वेलालागे को आउट किया। वाशिंगटन सूंदर और कुलदीप यादव ने भी 1 – 1 विकेट लिए और श्रीलंका को 248 पे रोक दिया। लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों ने पहले दो मैचों के जैसे ही अपने चकरी जैसे घूमती गेंदों से भारतीय बल्लेबाज़ी को सरेंडर करवा दिया। प्लेयर ऑफ़ द सीरीज रहे दुनिथ वेलालागे ने 27 रन देकर 5 विकेट ले लिए और जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा ने 2 – 2 विकेट्स लिए। अविष्का फर्नांडो 96 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बने।
रिकॉर्ड सौवे जीत के लिए लम्बा इंतज़ार : सारे भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे की भारत आखरी मैच में जीत दर्ज कर श्रीलंका के खिलाफ अपनी 100 वी जीत हासिल कर रिकॉर्ड बना लेगा। लेकिन भारत को मिले हार से अब इस रिकॉर्ड का इंतज़ार लम्बा हो गया है क्युकी अगले साल 2025 के मध्य तक भारत और श्रीलंका के बीच एक भी एक दिवसीय मैच नहीं खेला जाना है। और इस वजह से कुछ समय तक अब भारत के जीत का आकड़ा 99 पर थम गया है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी ऐसी टीम है जो इस रिकॉर्ड के बेहद करीब है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यू ज़ीलैंड को 96 ODI मैचों में हराया है और सिर्फ 4 जीत की ज़रूरत है उन्हें ये रिकॉर्ड बनाने के लिए। लेकिन उनके भी स्केड्यूल में 2025 तक न्यू ज़ीलैंड से एक भी सीरीज नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीम हो सकता है अलग ग्रुप में हो और अगर दोनों एक ही ग्रुप में आते भी है तो दोनों टीमों के बीच एक मैच या ज़्यादा से ज़्यादा दो मैच होंगे। इसका मतलब है की भारत के पास अभी भी ये मौका रहेगा की श्रीलंका के खिलाफ ODI में सौ जीत दर्ज कर ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाए।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले होगा नियम में बड़ा बदलाव
श्रीलंका ने ख़तम किया जीत का सूखा : श्रीलंकाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत पर सीरीज जीत हासिल करना एक बहुत बड़ी कामयाबी है और वो इस लम्हे को खूब एन्जॉय और सेलिब्रेट कर रहे है। ये सीरीज जीत श्रीलंका के लिए इसलिए भी ख़ास है क्युकी 1997 के बाद भारत के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज में ये उनकी पहली सीरीज जीत है। लगभग 27 साल का उनका ये इंतज़ार ख़त्म हुआ।