Mumbai Indians an unwanted record : मुंबई इंडियन्स का ये कैसा अजब रिकॉर्ड

Mumbai Indians an unwanted record : मुंबई इंडियन्स का ये कैसा अजब रिकॉर्ड

सीजन की पहली जीत: 7 अप्रैल को आख़िरकार मुंबई इंडियन्स को इस आईपीएल में अपनी पहली जीत मिली और आसार ऐसे लग रहे है की मुंबई इंडियन्स के अच्छे दिन की शुरुवात हो गयी है। मुंबई के फैन्स के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है, उन्हें और टीम को इस जीत का बेसब्री से इंतज़ार था। 


जब से आईपीएल का नया सीजन शुरू हुआ है, तब से हार्दिक पंड्या की काफी ट्रोलिंग हो रही है फैन्स द्वारा ग्राउंड पर और ग्राउंड के बाहर भी सोशल मीडिया पे। हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा का मैटर इस जीत के बाद अब कुछ शांत होता हुआ दिख रहा है। वैसे हार्दिक पंड्या को काफी राहत मिली होगी इस जीत से। 


दिल्ली को हराना: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली को वानखेड़े में 29 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। लेकिन मुंबई इंडियन्स के लिए शुरू में मैचेस हारना कोई नयी बात नहीं है। हमने जब मुंबई इंडियन्स का आईपीएल इतिहास देखा तो पता चलता है की शुरू में मैचेस हारना उनकी पुरानी रीत रही है। 


पहला मैच हारने का रहा है रिकॉर्ड : दरअसल मुंबई इंडियन्स जो की 5 बार आईपीएल की चैंपियन रह चुकी है उसका सफर उतना ही कठिन रहा है।   जब भी मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल ट्रॉफी जीती है उसे अपने पहले मैच में हार ही मिली है। हर बार सीजन के  पहले मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है।  बात करें मुंबई की पहली आईपीएल ट्रॉफी की तो 2013 में जब मुंबई अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीती थी तब अपने पहले मैच में उसे RCB के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 


Mumbai Indians an unwanted record : मुंबई इंडियन्स का ये कैसा अजब रिकॉर्ड




2015 में हुआ चमत्कार : 2015 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को उनके पहले मैच में ही ईडन गार्डन्स में हराया था। इस  सीजन में तो मुंबई अपने शुरू के 6 में से 5 मैच हार गयी थी। ये सीजन मुंबई इंडियन्स के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। क्युकी जब आधा लीग हो चूका था तब मुंबई इंडियन्स सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे थी और लीग के दूसरे हाफ में 8 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ्स में न सिर्फ जगह बनायीं बल्कि प्लेऑफ्स और फाइनल्स में CSK को हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब भी जीता। 


2019 में भी नहीं बदली कहानी : 2019 और 2020 का आईपीएल सीजन भी मुंबई के लिए ऐसा ही रहा जब वो अपना पहला मैच हार गए। 2019 में मुंबई इंडियन्स ने वानखेड़े में अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ खेला और उन्हें 37 रन से हार मिली। इस  मैच में रिषभ पंत मुंबई इंडियन्स के जीत का रोड़ा बन गए उन्होंने 27 गेंदों में 78 रन बना दिए और मुंबई से जीत हासिल कर ली। 2020 में भी कहानी कुछ बदली नहीं और फिर मुंबई को पहले ही मैच में CSK के सामने 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 


हालाकी 2013, 2015, 2019 और 2020 में अपना पहला मैच हारने के बाद भी मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनी इस इतिहास को देखते हुए तो हम ऐसा कह सकते है की मुंबई के लिए तो ये सीजन अभी शुरू  हुआ है। मुंबई के जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है हम उम्मीद करते है की ये आगे भी चलता रहे। 

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |