WPL2025 MI VS GG Eliminator : गुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस पहुंचे फाइनल, अब दिल्ली कैपिटल्स से होगा सामना |

गुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस पहुंचे फाइनल, अब दिल्ली कैपिटल्स से होगा सामना |

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स एलिमिनेटर मैच हाइलाइट्स : एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई अब दिल्ली कैपिटल्स से होगा फाइनल भिड़ंत | मुंबई इंडियन्स के 214 क लक्ष्य को चेस करते हुए गुजरात जायंट्स का कोई बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सके |उनके सर्वाधिक स्कोरर रहे डेनियल गिब्सन जिन्होंने 24 गेंद में 34 रन बनाये लेकिन वो अमनजोत कौर से रन आउट हो गयी |

इतने बड़े महत्वपूर्ण चेस में गुजरात जायंट्स ने अपने दो बड़े रन आउट में गवा दिए | इन्फॉर्म बल्लेबाज़ एश्ली गार्डनर (8) और पिछले मैच में ज़बरदस्त पारी खेलने वाली भारती फुलमली 20 गेंदों में 30 रन की पारी खेल हैली मैथियुस का शिकार हुई | पारी के अंत में सिमरन शेख 17 और तनूजा कँवर ने 16 रन बनाये | लेकिन मुंबई के स्कोर से ४७रन पीछे रह गए और 19 .2 ओवर में 166 रन स्कोर कर ऑल आउट हुए |

हैली मैथियुस मुम्बई की सबसे सफल गेंदबाज़ रही, उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट्स लिए | एमेलिया कर्र के नाम दो विकेट्स रहे और शबनीम इस्माइल और नेट स्कैवर ब्रंट के हाथ एक एक विकेट्स लगे |

गुजरात रेगुलर विकेट्स खोते रहे और इसी वजह से वो मुंबई के 213 रन से 47 रन पीछे रह गए |

मैच में टॉस तो गुजरात के नाम रहा लेकिन उन्होंने पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया | यास्तिका भाटिया 15 रन स्कोर कर आउट हुई और मुंबई ने 26 के स्कोर पे अपना पहला विकेट खोया और लेकिन फिर हैली मैथियुस (77) और नेट स्कैवर ब्रंट (77) के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रन की पार्टनरशिप हुई वो भी मात्र 71 गेंदों में | दोनों बल्लेबाज़ों ने 10 -10 चौके लगाए, जबकि हैली मैथियुस ने 3 तो नेट स्कैवर ब्रंट ने तीन छक्के लगाए |

पारी के अंत में हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 4 छक्के और दो चौके लगाकर अपने टीम का स्कोर 4 विकेट के नुक्सान पर 213 पंहुचा दिया था |

हैली मैथियुस अपने शानदार ऑल राउंड परफॉरमेंस के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी , उन्होंने पहले तो बल्लेबाज़ी में 50 गेंदों में 77 रन बनाये और फिर गेंदबाज़ी करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट्स लिए | पर्पल कैप आखिर हैली मैथियुस के नाम इस सीजन अब तक 17 विकेट्स हो चुके है और वो पर्पल कैप होल्डर है | उन्ही के टीम की एमेलिया कर्र के नाम भी 16 विकेट्स है तो फाइनल में ये देखना भी दिलचस्प होगा की पर्पल कैप आखिर में किसके पास जाता है |

ऑरेंज कैप की विजेता तो बेशक नेटली स्कैवर ब्रंट ही बनेंगी, क्युकी उनके कुल रन इस सीजन में 493 हो गए है और जो दूसरे नंबर पर है वो है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पैरी जिन्होंने 8 पारियों में 372 स्कोर किये है | तो इसमें तो कोई कॉम्पिटिशन ही नहीं |

47 रन से हार का सामना कर गुजरात जायंट्स का WPL 2025 का सफर ख़त्म हुआ| अब 15 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स केबीच फाइनल मुक़ाबला हगा , श्याम 7 :30 बजे (IST)|

ये भी पढ़ें : अम्बाती रायुडू ने विराट कोहली के बारे में रोबिन उथप्पा के बयान को लेकर सफाई दी, कहा विराट ने मुझे बहुत मौके दिए |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |