WPL2025 Final MI VS DC Highlights : कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से मात देकर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बात जीता WPL ट्रॉफी |

MI WIns 2nd WPL Title

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL खिताब : मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से लड़खड़ाती दिखी | मुंबई इंडियंस के द्वारा सेट किये गए 150 के टारगेट के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 9 विकेट्स खोकर 141 रन ही बना पाती है और मुंबई 8 रन से फाइनल जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम करती है |

दिल्ली कैपिटल्स की WPL फाइनल में ये तीसरी हार थी | तीनो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स रनर अप ही रही |

शुरू से लड़खड़ाई दिल्ली की पारी : अपना पहला WPL ट्रॉफी जीतने के लिए दिल्ली को 150 रनो की ज़रूरत थी, की उनकी सबसे कामयाब मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की सफल सलामी जोड़ी विफल हो गयी और लोअर आर्डर में सातवे विकेट के लिए मेरीज़न कैप्प (40) और निकी प्रसाद (25) के बीच 40 रन की पार्टनरशिप हुई, जो उन्हें लक्ष्य के करीब तो पंहुचा दी लेकिन फिर बढ़ते रन रेट के दबाव में 6 गेंद के अंदर 3 विकेट्स गिर गए और अंत में 8 रन से दिल्ली कैपिटल्स को मैच गवाना पड़ा |

दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल तक पहुंचने का सबसे मुख्य कारणों में से एक था शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग की सलामी जोड़ी लेकिन मुंबई के खिलाफ फाइनल में पहले तीन ओवर में ही दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाज़ आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे | पहले तीन ओवर में दिल्ली का स्कोर था, दो विकेट खोकर 17 रन |

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL ट्रॉफी |
मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL ट्रॉफी |

मुंबई के गेंदबाज़ो का अच्छा टीम वर्क : नेट स्कैवर ब्रंट ने मेग लैनिंग का और शबनीम इस्माइल ने शेफाली वर्मा का विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को पैहले ही बैकफुट पर डाल दिया | सातवे ओवर से लेकर तेरहवे ओवर के बीच दिल्ली की हालात और ख़राब हो गई और उनकी टीम ने इस दरम्यान 46 रन स्कोर कर और 4 विकेट्स खो दिए | दिल्ली का स्कोर जो एक समय 6 ओवर में दो विकेट खोकर 37 रन था वो अब 13 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 83 होगया था |

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट : सातवे विकेट के लिए मेरीज़न कैप्प और निकी प्रसाद ने 29 गेंदों में 40 रन की पार्टनरशिप ज़रूर की और दिल्ली के खेमे एक उम्मीद पैदा कर दी थी की इतनेमे उनकी टीम को सबसे बड़ा झटका लगता है और मेरीज़न कैप्प 26 गेंदों में 40 रन स्कोर कर 18 वे ओवर में नेट स्कैवर ब्रंट का शिकार होती है और ये मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होता है इसके बाद दिल्ली लगातार तीन विकेट खोदते है और निकी प्रसाद का अंत तक चला संघर्ष दिल्ली कैपिटल्स को लकीर पार नहीं करा पाता | वो 23 गेंदों में 25 रन स्कोर कर नाबाद ही रहती है |

मुंबई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज़ रही नेट स्कैवर ब्रंट जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट्स लिए | एमेलिया कर्र भी दो विकेट्स लेने में कामयाब हुई | शबनीम इस्माइल, हैली मैथियुस और साइका इशाक के नाम भी एक एक सफलताएं रही | शबनीम इस्माइल ने सबसे किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवर में मात्र 15 रन ही दिए और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाये रखा |

मुंबई की ख़राब शुरुवात : इससे पहले, टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स पहले फील्डिंग करना पसंद करते है और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की शुरुवात बेहद ख़राब होती है और वो मात्र 14 रन के स्कोर पे ही अपने दोनों ओपनर का विकेट खो देते है | यास्तिका भाटिया 8 और हैली मैथियुस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी होती है |

तीसरे विकेट की मैच विनिंग पार्टनरशिप : मुंबई इंडियंस बड़े फाइनल में 2 विकेट खोकर बैकफुट पर लग रहे थे की नेट स्कैवर ब्रंट को कॅप्टन हरमनप्रीत कौर का साथ मिलता है और दोनों मिलकर तीसरे विकेट के लिए मुंबई की पारी में जान फूंक देते है और 62 गेंदों में 89 रन जोड़ देते है | नेट स्कैवर ब्रंट 30 रन स्कोर कर आउट होती है और 103 रन पर अपना तीसरे विकेट खोती है |

हरमनप्रीत कौर अपने टीम के लिए मुश्किल हालातो में कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन स्कोर करती है | अंत में कमलिनी गुनातन 10 और अमनजोत कौर की नाबाद 7 गेंदों में 14 रन की पारी और संस्कृति सुप्त के 8 रन से मुंबई को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 तक पंहुचा देती है |

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ो में मेरीज़न कैप्प, जेस जॉनसेन और नालपुरेड्डी चरनी के खात्ते में दो दो विकेट्स आते है और अनाबेल सदरलैंड एक विकेट लेने में कामयाब रहती है |

हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनती है, 44 गेंदों में 66 रन के पारी के चलते | नेट स्कैवर ब्रंट, 10 पारियों में 523 रन्स और 12 विकेट्स के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुनी जाती है | लीडिंग रन स्कोरर होने के नाते ऑरेंज कैप तो ये इनके नाम रहता है और साथ ही 12 विकेट्स लेकर ये टूर्नामेंट की 4th हाईएस्ट विकेट टेकर भी बनती है | मुंबई इंडियंस के दोबारा चैंपियंस बनने में टूर्नामेंट की बेस्ट ऑल राउंडर नेट स्कैवर ब्रंट का ऐडा योगदान रहता है |

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL ट्रॉफी |

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान BCCI ने लगायी मुहर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |