वीमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर फाइनल्स में आकर रनर अप ही बनी और मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL की खिताब अपने नाम की और इसके साथ मुंबई WPL की सबसे सफल टीम बन गयी |
पुरे WPL टूर्नामेंट के दौरान 22 मैच खेले गए, जिसमे प्रत्येक टीमों ने लीग स्टेज में 8 मैच खेले | कभी हार तो कभी जीत का सिलसिला चलता रहा लेकिन लेकिन इन् मैचों के दौरान कई ऐसे खिलाडी है जिन्होंने अपने परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया, किसी ने बल्ले से तो किसी ने गेंद से और किसी ने दोनों में ही अपनी महारत दिखा दी |
नज़र डालते है WPL 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स पर जिन्होंने अपनी काबिलियत से क्रिकेट जगत में खूब वाह वाही बटोरी |
नेटली स्कैवर ब्रंट : मुंबई इंडियंस की नेटली स्कैवर ब्रंट टूर्नामेंट की लीडिंग रन स्कोरर रही, उन्होंने 10 पारियों में 65 के एवरेज से 523 रन स्कोर किये और ऑरेंज कैप अपने नाम किया | 80 रन नाबाद उनका सबसे बेस्ट स्कोर रहा और 152 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन्स स्कोर किये और ऑरेंज कैप अपने नाम किया इन्होने 5 अर्धशतकीय पारी खेली | ना सिर्फ बल्लेबाज़ी में बल्कि गेंदबाज़ी में भी इन्होने अपना दमख़म दिखाया और एक परफेक्ट ऑल राउंडर होने का रोल निभाया | इन्होने 10 पारियों में 12 विकेट्स लिए और इनका इकॉनमी भी 8 से कम रहा | मुंबई इंडियंस की WPL ट्रॉफी जीत का बड़ा श्रेय नेट स्कैवर ब्रंट को जाता है |
हैली मैथियुस : वीमेन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे इम्पैक्टफुल खिलाडी रही मुंबई इंडियंस की ही हैली मैथियुस ये पर्पल कैप होल्डर अमेलिया कर्र जितने ही विकेट्स इनके नाम भी है, दोनों ने 10 पारियों में 18 विकेट्स लिए है | लेकिन हैली मैथियुस ने बल्लेबाज़ी में भी 10 पारियों में 30 के एवरेज से 307 रन स्कोर किये, जिसमे इनका स्ट्राइक रेट 122 का रहा | इन्होने टूर्नामेंट में 8 छक्के भी लगाए और 3 अर्धशतकीय पारी भी इनके बल्ले से आयी |
अमेलिया कर्र : मुंबई इंडियंस की ही टीम की एक और मैच विनर अमेलिया कर्र जिन्होंने अपने गेंदबाज़ी से पुरे टूर्नामेंट के दौरान विरोधी खेमे में तेहेलका मचाये रखा | इनके नाम 10 मैचों में 18 विकेट्स आये जब इतने बड़े तीन मैच विनर मुंबई के टीम में और सभी फॉर्म में थे तो मुंबई को ट्रॉफी जीतने से भला कौन रोक सकता था | अमेलिया कर्र का इकॉनमी भी आठ से कम ही रहा |
एलिस पैरी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर तो लीग स्टेज में ही थम गया लेकिन एलिस पैरी ने अपने पेरोफॉमेन्स से सभी का दिल जीत लिया | 8 पारियों में उन्होंने 93 के एवरेज से 372 रन स्कोर किये | 90 रन की नाबाद पारी इनका सबसे बेस्ट स्कोर रहा और इन्होने 148 का स्ट्राइक रेट भी मेन्टेन रखा और चार अर्धशतक लगाए |
शैफाली वर्मा : भारतीय टीम से बाहर चल रही शेफाली वर्मा के लिए WPL का परफॉरमेंस उन्हें फिर से टीम में एंट्री दिला सकता है | उन्होंने 9 पारियों में 38 के एवरेज और 152 के स्ट्राइक रेट से 304 रन स्कोर किये | जिसमे 80 नाबाद उनका बेस्ट स्कोर रहा |
ये भी पढ़ें : WPL ट्रॉफी जीतने के बाद नीता अम्बानी ने देश के माता पिताओं के लिए दिया अनोखा सन्देश |