WPL 2025 Match 5 MI VS GG : हेली मैथिउस और नेट स्कैवर ब्रंट के ऑल राउंड परफॉरमेंस ने दिलाया मुंबई इंडियंस को सीजन का पहला जीत |

जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोला |

मुंबई इंडियंस के पहली जीत : गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गए | इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की हैली मैथिउस ने 17 , नेट स्कैवर ब्रंट ने 57 और एमेलिया कर्र ने 19 रन स्कोर किये और 121 रन के लक्ष्य को 17 वे ओवर की पहले गेंद पर हासिल कर लिया |

नेट स्कैवर ब्रंट की अहम भूमिका : नेट स्कैवर ब्रंट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी नाबाद 80 रन स्कोर किये थे | इस मैच में उन्होंने पहले तो गेंद बाज़ी से उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए और 2 विकेट्स लिए और फिर बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार 57 रन स्कोर कर दिए |

नहीं चले गुजरात के बल्लेबाज़ : गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज़ी में सब संघर्ष करते नज़र आये, हरलीन देओल 31 गेंदों में 32 रन स्कोर कर उनके टीम की टॉप स्कोरर रही | काशवी गौतम ने 20 रन स्कोर किये और पूरी टीम 120 रन पहुंचते हुवे ऑल आउट हो गए |

हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |
हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |

हेली मैथिउस ने बहुत ही किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट्स हासिल किये | नेट स्कैवर ब्रंट और एमेलिया कर्र के नाम दो दो विकेट्स रहे | शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर के नाम भी एक एक सफलताएं रही |

हेली मैथिउस अपने ऑल राउंड परफॉरमेंस के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच रही |

मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोला : मुंबई इंडियंस ने बिना किसी दिकत के 5 विकेट खोकर 17 वे ओवर की पहली गेंद पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और इतने आसान और बड़े जीत के साथ उनके नेट रन रेट में भी इजाफा हुआ और अब वो पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद दूसरे स्थान पर है |

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy Indian Team News : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्यों छोड़ा भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने भारतीय टीम का साथ |

गुजरात का मुश्किल हुआ सफर : गुजरात जायंट्स तीन में से दो मैच हार चुके है और उनका आगे का सफर और कठिन हो गया है | जबकि मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला और 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए | उनका नेट रन रेट + 0 .783 है जो की काफी बढियाँ है, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की तुलना में |

स्टार परफॉर्मर्स : हैली मीथेउस के नाम अब पर्पल कैप है उन्होंने अब तक दो ही मैच में 5 विकेट्स ले लिए और शबनम इस्माइल ने एक मेडेन ओवर किया और अब तक सबसे ज़्यादा डॉट गेंद भी इन्होने ही किया है, टोटल 34 डॉट गेंद कर चुकी है |

जी कमलिनी ने इतिहास रच दिया WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाडी बन गयी | उनकी उम्र 16 साल और 213 दिन है |

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत |
हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Semi final Gujarat VS Kerala : मोहम्मद अज़हरुद्दीन के शतकीय पारी ने केरल को दी मज़बूती |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |