इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में, वरुन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट्स लिए |
14 वा ओवर करते हुए, वरुन हैट ट्रिक पर थे जब उन्होंने पहले जैमी स्मिथ (6) और फिर जैमी ओवरटन (0) का विकेट लिया |
ऐसा दूसरी बार हुआ है की वरुन चक्रवर्ती ने टी 20 के एक पारी में पांच विकेट्स लिए |
टी 20 में दो बार पांच विकेट्स लेकर वरुन चक्रवर्ती ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज़ बन गए |
वरुन से पहले भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने ये कारनामा किया है |
भुवनेश्वर कुमार ने 8 सितम्बर 2022 को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट्स हासिल किये थे, ये मैच दुबई में खेला गया था |
दूसरी बार इन्होने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग में 2018 में खेले गए मैच में 4 ओवर करके 24 रन देकर 5 विकेट्स लिए |
कुलदीप यादव ने भी 2023 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग में ही मात्र 17 गेंदों में 17 रन देकर 5 विकेट्स लिए, ये उनका टी 20 में दूसरा फाइव विकेट हॉल था |
पहले कुलदीप ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ मेनचेस्टर में खेलते हुए, 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट्स निकाले |