सूर्यकुमार यादव के दो बहुत ही ख़ास शॉर्ट और कैसे उन्होंने सीखा क्रिकेट का इतना कठिन शॉर्ट खेलना |

सूर्यकुमार यादव ने बताई अपने सुप्ला शॉर्ट की कहानी |

भारतीय टीम के टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने लम्बे और उचे छक्कों के लिए जाने जाते है | उन्होंने अब तक अपने इंटरनेशनल टी 20 करियर में 4 सेंचुरी लगा चुके है वो भी सिर्फ 79 मैचों में, टी 20 क्रिकेट में शतक के मामले में वो सिर्फ रोहित शर्मा के पीछे है , रोहित ने 5 सेंचुरी लगाए है |

सूर्यकुमार यादव ने अपने अब तक के टी 20 करियर में 79 पारियां खेली है और 38 के एवरेज से 2598 रन स्कोर किये है | टी 20 फॉर्मेट के सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारत के सबसे बेस्ट खिलाडी है |

स्टार स्पोर्ट्स के माध्यम से इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए सूर्यकुमार यादव अपने दो पसंदीदा लेकिन कठिन शॉर्ट्स के बारे में बताते है |

सुप्ला शॉर्ट की क्या है कहानी : स्टार स्पोर्ट्स के होस्ट सूर्यकुमार से कहते है की अब हम उस शॉर्ट के बारे में बात करते है जिस के बारे में हर कोई बात करता है | इस्पे सूर्य समझ जाते है, किस शॉर्ट की बात हो रही है और वो कहते है की वो ‘सुप्ला शॉर्ट’ है | इस्पे होस्ट उनसे पूछते है की इस शॉर्ट का नाम सुप्ला कैसे पड़ा |

सुप्ला शॉर्ट की कहानी बताते हुए, सूर्यकुमार कहते है की बॉम्बे में जो लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट खेला जाता है वहां से ये नाम आया है | वो इस शॉर्ट के बारे में बताते है की मै जब स्कूल क्रिकेट खेलता था तो हम सीमेंट की पिच पर खेलते थे वो बहुत हार्ड ट्रैक हुआ करता था | वहां पर ऑफ साइड में छोटी बाउंड्री होती थी, सिर्फ 20 – 25 मीटर की और वहां पर आउट भी होता था| लेग साइड में 90 या 100 मीटर की बाउंड्री होती थी |

अब जो की लेग साइड में बड़ी बाउंड्री होती है तो सारे गेंदबाज़ लेग पर ही गेंद करते थे | गेंद शरीर पर लगनी भी नहीं चाहिए और रन भी बनाने होते थे, तो ऐसे टाइम पे इस शॉर्ट को खेला गया | मै ये शॉर्ट खेलते समय इस बात का ध्यान रखता हूँ, की मै गेंद के लाइन पर आकर ये शॉर्ट खेलु | अगर ये शॉर्ट खेलते समय गेंद का लाइन मिस कर दिया तो ठीक से कनेक्ट नहीं होगा |

अगर सुप्ला शॉर्ट मारने के आर्क में गेंद है तो बिंदास मारना चाहिए | ऐसे टाइम पे वो पीछे डीप में अगर कोई फील्डर है तो वो फील्डर बिलकुल इररिलेवेंट है | मै देखता भी नहीं हूँ वो फील्डर है की नहीं |

स्कूप शॉर्ट : इसके बाद होस्ट सूर्यकुमार को उनका वो शॉर्ट दिखाते है जिस्के होस्ट खुद बड़े फैन है | और ये एक स्कूप शॉर्ट है जो सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर के खिलाफ मारा था | और इस बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार कहते है की, इसके पहले वाली गेंद जोफ्रा ने मेरे हेलेट के तरफ मारा था, जिससे मेरा सर घूम गया (हस्ते हुए) | सर पर लगने के बाद फिर मैंने सोचा कुछ तो अलग शॉर्ट खेलना होगा |

मैंने ये शॉर्ट (स्कूप) न तो इसके पहले कभी खेला और न ही इस मैच के बाद कभी खेला |
फ़ास्ट बोलिंग के खिलाफ मै हमेशा बैटिंग करना एन्जॉय करता हूँ, जैसे मैंने आपको बताया की हम सीमेंट के पिच पर खेलते थे | तो उसमे गेंद 150 -155 के स्पीड से भी आता था क्युकी हम 16 -18 यार्ड के डिस्टेंस में ही खेलते थे | अब वो फ़ास्ट बोलिंग खेल खेलकर वो आदत हो गया है की जितना तेज़ गेंद आएगा उतना मै एक्ससाइटेड हो जाता हूँ |

ये भी पढ़ें : IPL2025 : वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सेमसन ने कही बड़ी बात, किसे पता कुछ सालो में कर सकते है भारत के लिए डेब्यू |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |