Vijay Hazare Trophy : रवि बिश्नोई ने लिए 4 विकेट्स, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी दावेदारी |

रवि बिश्नोई : 46/4 (10 ओवर)

गुजरात बनाम हरयाणा : वड़ोदरा के कोतम्बी स्टेडियम में गुजरात बनाम हरयाणा के बीच विजय हज़ारे ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला खेला गया | हरयाणा न टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया और ये फैसला सही साबित हुआ जब पहले 10 ओवर के अंदर गुजरात ने 56 रन पे 3 विकेट खो दिए |

बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब हुई गुजरात : गुजरात की टीम रेगुलर अंतराल पे विकेट्स खोती रही जिसके चलते बड़ा स्कोर खड़ा करने में वो ना कामयाब रहे और पूरी टीम 196 के स्कोर पर सिमट गयी | गुजरात के लिए आठवे नंबर पे बल्लेबाज़ी करते हुए, हेमंग पटेल ने 54 रन स्कोर किए और वही सर्वाधिक स्कोरर रहे | बाकी कई बल्लेबाज़, उर्विल पटेल (23), आर्य देसाई (23), चिंतन गाजा (32) और सौरव चौहान (23) को अच्छी शुरुवात मिली पर वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए |

हरयाणा के तरफ से अनुज ठकराल और निशांत संधू ने 3-3 विकेट्स हासिल किये | अंशुल कम्बोज को 2 और पार्थ वत्स को 1 सफलता हासिल हुई |

छोटा टारगेट लेकिन चुनौती भरा :197 का टारगेट वैसे बड़ा तो नहीं था लेकिन गुजरात के गेंदबाज़ी लाइन अप के सामने चुनौती भरा ज़रूर था | 28 वे ओवर में 138 पे सिर्फ 2 विकेट खोकर, वो बड़ी आसानी से टारगेट के तरफ बढ़ रहे थे की इतने में रवि बिश्नोई और अर्जन नागास्वल्ला हरयाणा के बल्लेबाज़ों पर हावी हो गए और देखते ही देखते उन्होंने अपने 6 विकेट गवा दिए |

रवि बिश्नोई खेल सकते है चैंपियंस ट्रॉफी |
रवि बिश्नोई खेल सकते है चैंपियंस ट्रॉफी |

हरयाणा ने 173 पे 3 से 192 तक 8 विकेट खो दिए | मैच फसता हुआ नज़र आ रहा था क्युकी गुजरात को अब सिर्फ 2 विकेट की ज़रूरत थी तो हरयाणा को सिर्फ 5 रनो की ज़रूरत थी | 195 के स्कोर पे एक छक्का लगाकर अंशुल कम्बोज ने मैच में हरियाणा को जीत दिला दी और इस जीत के साथ हरयाणा ने अब विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमि फाइनल में प्रवेश ले लिया है |

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवि बिश्नोई की दावेदारी : रवि बिश्नोई ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 सफलताएं हासिल की, और लगभग गुजरात को मैच में अकेले संभाले रखा | रवि बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 स्क्वाड का हिस्सा है और वो ODI में भी अपनी जगह टीम में बनाना चाहेंगे | आनेवाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह पाने की उनकी भी प्रबल दावेदारी है, खासकर जो की कुलदीप यादव ग्रोइन इंज्युरी के चलते टीम से बाहर है |

10 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए, अनुज ठकराल पैर ऑफ़ द मैच चुने गए |

ये भी पढ़ें : भारतीय महिला टीम ने बना दिया अपना ODI का सबसे बड़ा टोटल |

 

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |