ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना ही रिकॉर्ड तोडा रशीद खान ने, अफ़ग़ानिस्तान को दिलाई जीत |

अपना ही रिकॉर्ड तोडा रशीद खान ने

ज़िम्बाब्वे बनाम अफ़ग़ानिस्तान 278 के टारगेट को चेस करते हुए, पाचंवे दिन के पहले सेशन में ज़िम्बाब्वे ने अपने आखरी दो विकेट जल्दी गवा दिए और अफ़ग़ानिस्तान ने 72 रन से मैच जीत लिया | इस जीत के साथ कई रिकार्ड्स भी कायम हुए |

रशीद खान के फिरकी का कमाल : ज़िम्बाब्वे की टीम के सामने 278 का टारगेट था,लेकिन इसे हासिल करने में उनके सामने रशीद खान नाम की दिवार थी | रशीद खान ने 66 रन देकर ज़िम्बाब्वे के 7 विकेट्स ले लिए और ज़िम्बाब्वे की पारी 205 रन पर सिमट गयी और ये किसी भी अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी थी, इससे पहले ये रिकॉर्ड रशीद खान के ही नाम था जब उन्होंने 2021, को अबू धाबी में ज़िम्बाब्वे के ही खिलाफ 137 उन पर 7 विकेट्स लिए थे |

जीत से अफ़ग़ानिस्तान ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड
जीत से अफ़ग़ानिस्तान ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड

जीत से अफ़ग़ानिस्तान ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड : पहले 11 टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, उन्होंने 6 मैच में जीत हासिल की थी और अब अफ़ग़ानिस्तान इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर आ गए | अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने अपने पहले 11 में 4 मैच में जीत हासिल की |

ये भी पढ़ें : एक दिन में 15 विकेट गिरने पर पिच के बारे में क्या कहा लेजेंड सुनील गावस्कर ने |

अफ़ग़ानिस्तान इस जीत के साथ एशिया के बाहर, पहली ही टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशियाई टीम बन गयी |

पहले दो दिन, ज़िम्बाब्वे मैच में आगे : पहले दो दिन के खेल में ज़िम्बाब्वे मैच में आगे रहा, अफ़ग़ानिस्तान को पहले पारी में 157 पर ऑल आउट कर दिया और फिर बल्ले से ज़िम्बाब्वे ने 243 रन बना दिए, और 86 रन का बहुत ही महत्वपूर्ण लीड हासिल कर लिया | इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे पारी में 69 रन पर 5 विकेट्स भी ले लिए |

रशीद खान प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए |
रशीद खान प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए |

मैच ने ली करवट : पहले दो दिन के खेल से मैच पूरी तरीके से ज़िम्बाब्वे के कंट्रोल में लग रहा था, लेकिन फिर तीसरे दिन के खले में अफ़ग़ानिस्तान के दो खिलाडियों ने पूरी बाज़ी पलट दी और अफ़ग़ानिस्तान की मैच में वापसी करा दी | ये दो खिलाडी है, रहमत शाह (139) और इस्मत आलम (101), इनके पारी के चलते अफ़ग़ानिस्तान ने 363 रन बना दिए और ज़िम्बाब्वे के सामने 278 का लक्ष्य रखा गया |

रशीद ने अपनी गेंदबाज़ी से, सिकंदर रज़ा, क्रैग एर्विन और शॉन विलियम्स जैसे बड़े विकेट्स लिए जो पहली पारी में अच्छा स्कोर कर चुके थे और अफ़ग़ानिस्तान के लिए खतरा बन सकते थे |

रहमत शाह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने और रशीद खान प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए | रशीद ने मैच में कुल 11 विकेट्स लिए और इसके लिए उन्होंने 160 रन खर्च किये और टोटल 55 ओवर पुरे किये |

ये भी पढ़ें : भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर मयंक ने 4 छक्के और 9 चौके लगाकर जड़ दिया शतक |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |