रचिन रविंद्र ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल कर लिया |

रचिन रविंद्र ने ICC इवेंट के 13 पारियों में 5 शतक स्कोर किये |

रचिन रविंद्र का नाम हुआ रिकॉर्ड बुक में शामिल : साउथ अफ्रीका के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में जब रचिन रविंद्र ने अपना शतक पूरा किया तभी उनका नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया |

ICC इवेंट में रचिन का धमाका : रचिन रविंद्र ने अपनी पारी में 101 गेंदों में 108 रन बनाये जिसमे उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाए | ये रचिन के ODI करियर का पांचवा शतक है | लेकिन सबसे बड़ी बात जो इनके शतक को रिकॉर्ड का हिस्सा बनाती है, वो है रचिन रविंद्र के सारे ODI शतक ICC इवेंट्स में आये है | रचिन ने अब तक ICC इवेंट (ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर) के 13 पारियों में 5 शतक लगा चुके है |

रचिन ने अपने सारे ही ODI शतक ICC के टूर्नामेंट्स में स्कोर किये है | भारत में जो 2023 का वर्ल्ड कप खेला गया उसमे रचिन ने पूरी दुनिया के सामने अपने काबिलियत की चमक बिखेरी | इस वर्ल्ड कप में रचिन न्यूज़ीलैण्ड के हाईएस्ट रन स्कोरर रहे और ओवर ऑल 4th हाईएस्ट रहे, उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 106 के स्ट्राइक रेट और 64.22 के एवरेज से 578 रन्स स्कोर किये |

इस ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मिस करने के बावजूद वो बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे मैच में शतक लगाते हुए 112 रन स्कोर करते है और फिर सेमि फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 108 रन की पारी उनका ODI में पांचवा शतक बनता है और सारे ही ICC इवेंट्स में आते है |

ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में हार के बाद, स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास लिया |

रचिन ने ICC इवेंट में 5 शतक लगाए : ICC इवेंट्स में सबसे ज़्यादा शतक स्कोर करने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 42 पारियों में 8 शतक लगाया है | बल्कि इस लिस्ट में टॉप 5 खिलाडी भारतीय है | अब 5 शतक लगाकर रचिन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए, लेकिन सबसे चौकाने वाली बात ये है की उन्होंने मात्र 13 पारियों में ही इस लिस्ट में जगह बना ली |

ICC इवेंट में कम से कम 500 रन्स स्कोर करने वाले बैटर्स के लिस्ट में रचिन एवरेज के मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर एंड्रिउ साइमंड्स के 76 .66 के पीछे दूसरे नंबर पर है | रचिन का एवरेज 67 है और ICC इवेंट्स में इनके कुल 804 रन हो गए |

रचिन रविंद्र ने ICC इवेंट के 13 पारियों में 5 शतक लगाकर सबसे तेज़ इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया | शिखर धवन ने 15 पारियों में 5 शतक स्कोर किया था |

ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगानेवाले खिलाडी

ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगानेवाले खिलाडी |

खिलाडी का नाममैचेसशतक
रोहित शर्मा (भारत)428
सौरव गांगुली (भारत)347
सचिन तेंदुलकर (भारत)617
शिखर धवन (भारत)206
विराट कोहली (भारत)546
रिक्की पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)646
कुमार संगकारा (श्रीलंका)596
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)336
रचिन रविंद्र (न्यूज़ीलैण्ड)135

 

ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में हार के बाद, स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास लिया |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |