पाकिस्तान के शाहज़ेब खान ने बना दिया अंडर 19 में नया रिकॉर्ड |

शाहज़ेब खान ने 159 रन स्कोर कर दिए

अंडर 19 एशिया कप के भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज़ शाहज़ेब खान ने 159 रन स्कोर कर दिए जिसमे उन्होंने 10 छक्के लगाए | इनकी 159 रनो की पारी पाकिस्तान के अंडर 19 के युथ क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है |

भारत बनाम पाकिस्तान : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के दोनों ही ओपनर ने पहले विकेट के लिए 160 रनो की पार्टनरशिप की | शाहज़ेब खान के साथ ओपनिंग करते हुए उनके पार्टनर उस्मान खान ने 60 रन स्कोर किये और पाकिस्तान को एक मज़बूत शुरुवात दी, जिसके चलते पाक्सितान ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बना दिए |

शाहज़ेब खान की पारी : पाकिस्तान के अंडर 19 युथ क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गयी | इस 159 रनो की पारी से शाहज़ेब खान ने शामिल हुसैन के 150 रन का रिकॉर्ड तोडा जो उन्होंने 2023 में श्रीलंका अंडर 19 टीम के सामने बनाया था | इससे पहले ये रिकॉर्ड अब्दुल रज़्ज़ाक़ के नाम था, उन्होंने 1997 में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के सामने 142 स्कोर किये थे |

शाहज़ेब खान की इस पारी में एक और रिकॉर्ड ये भी है की, एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले वो पाकिस्तान अंडर 19 युथ क्रिकेट के पहले बल्लेबाज़ बन गए |

भारत की गेंदबाज़ी : भारत के तरफ से समर्थ नागराज ने 10 वर्ष में 45 रन देकर 3 विकेट्स लिए और सबसे सफल गेंदबाज़ रहे | आयुष म्हात्रे ने 2 विकेट्स लिए और 7 ओवर में 30 रन खर्च किये | युदाजहित गुहा और किरन चोरमले 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए |

आईपीएल के तीन बड़े विदेशी सितारे जो 2025 में नहीं होंगे किसी भी टीम का हिस्सा |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |