SA20 : पार्ल रॉयल्स ने दर्ज की अपनी 5 वी जीत, डर्बन सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ी |

बजोर्न फॉर्टुइन 4 ओवर में मात्र 13 रन दिए और 1 विकेट्स लेने के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए |

पार्ल रॉयल्स की लगातार चौथी जीत : डर्बन सुपर जायंट्स के 143 रन के लक्ष्य के जवाब में पार्ल रॉयल्स ने 15 बॉल बाकी रहते जीत हासिल की, और 6 मैचों में 5 जीत के साथ 20 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बने हुए है और प्लेऑफ्स में क्वालीफाई करने के बहुत करीब आ गए है | जबकि दूसरी तरफ पिछले सीजन के रनर अप डर्बन सुपर जायंट्स के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है | अब 7 मैचों में उनके पास सिर्फ 1 ही जीत है, जब की 2 मैच उनका बेनतीजा रहा | पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम, 8 पॉइंट्स के साथ बिल्कुल बॉटम पर है | लीग में आगे बने रहने के लिए उन्हें अपने बचे हुए तीनो मैच जीतने ज़रूरी हो जायेंगे |

डर्बन सुपर जायंट्स बनाम पार्ल रॉयल्स मैच हाइलाइट्स : पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अच्छी शुरुवात के बाद डर्बन सुपर जायंट्स की पारी मिडिल ऑर्डर में लड़खड़ाने लगी | ओपनर्स क्विंटन डी कॉक (43) और मैथिऊ ब्रिट्ज़के (25) ने मिलकर 8.4 ओवर में बिना किसी नुक्सान के 62 रन स्कोर कर चुके थे, तभी उनका पहला विकेट मैथिऊ ब्रिट्ज़के आउट हुए | देखते ही देखते 20 गेंदों में 19 रन स्कोर कर सुपर जायंट्स ने अपने 4 विकेट्स खो दिए | उनके बिग हीटर हेनरिक क्लासेन मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए | तो सबसे अनुभवी केन विल्लियम्सन 3 रन पर पवेलियन लौट गए |

20 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉप पर पहुंचे पार्ल रॉयल्स |
20 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉप पर पहुंचे पार्ल रॉयल्स |

लोअर मिडिल ऑर्डर ने रखी लाच : लोअर मिडिल ऑर्डर के विआन मुल्डेर (24) और जे जे स्मट्स (32) के योगदान के चलते डर्बन सुपर जायंट्स 7 विकेट खोकर 142 तक पहुंच गए |

पार्ल रॉयल्स की अव्वल गेंदबाज़ी : मुजीब उर रेहमान 4 ओवर में 23 रन पर 2 विकेट्स लेकर, पार्ल रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे | बजोर्न फॉर्टुइन, ईशान मलिंगा और जो रुट के नाम एक-एक सफलताएं रही |

143 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ओपनिंग करने आये पार्ल रॉयल्स के जो रुट शून्य पर आउट हो गए | लेकिन ल्हुआन डरे प्रेटोरियस (25), रुबिन हरमन (44), मिचेल वैन बुरेन (41) और डेविड मिलर (24) ने पार्ल रॉयल्स को एक आसान जीत दिला दी | दिनेश कार्तिक अंत में 9 रन बनाकर नाबाद रहे | 5 विकेट्स खोकर और 15 बॉल बाकी रहते जीत हासिल कर ली | हालांकि वो बोनस पॉइंट्स लेने से चूक गए, लेकिन फिर भी 6 मैच में 5 मैच जीतकर 20 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉप पर है और क्वालीफ़ायर के और करीब आ गए अभी भी उनके 4 मैचेस बचे है |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy : रविंद्र जडेजा का रणजी में दिल्ली के खिलाफ दिखा ऑल राउंड शो, पंत हुए फेल |

डर्बन सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ो का प्रयास नाकामयाब रहा : डर्बन सुपर जायंट्स के जूनियर डाला ने 2 सफलताएं हासिल की, क्रिस वोक्स और नूर अहमद के नाम एक-एक सफलताएं रही |

बजोर्न फॉर्टुइन 4 ओवर में मात्र 13 रन दिए और 1 विकेट्स लेने के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए |

पार्ल रॉयल्स ने दर्ज की पांचवी जीत | 20 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉप पर पहुंचे पार्ल रॉयल्स |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |