मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी ने WPL में अपनी टीम की जीत पर सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए देश भर के माता पिताओं के लिए भी सन्देश शेयर किया है |
15 मार्च को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिल्ली कपिटल्स के खिलाफ WPL के फाइनल मैच में मुंबई ने बहुत ही करीबी मामले में अपने नर्व्स को संभाले रखा और 8 रन से जीत हासिल कर ली, तीन सीजन में ये मुंबई इंडियंस की दूसरी खिताबी जीत है |
जीत के बाद , मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी ने अपने खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की मुझे मेरे टीम की लड़कियों पर पूरा भरोसा था | उन्होंने आगे कहा, तीन सालो में दो बार खिताब जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है | मै इस जीत पर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ | जब एक युवा लड़की को सपोर्ट और कुछ करने की हिम्मत और ताकत मिलती है तो वो बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है |
टीम की मालकिन होने के नाते वो इस जीत का महत्व बखूभी समझती है और बहुत गर्व भी महसूस करती है | वो अपनी बात करते हुए आगे कहती है की, पढाई और स्पोर्ट्स दोनों साथ चलने चाहिए और ये दोनों बहुत ही महत्वपूर्ण है और वो देश के माता पिताओं को भी यही सन्देश देती है की उन्हें अपने बच्चो को खुलकर अपने रुची के अनुसार अपने पैशन को फॉलो करने का मौका देना चाहिए, ताकि बच्चे अपने पैशन के क्षेत्र में करियर भी बना सके |
“I had full confidence in my girls, they are unstoppable!”
Heartfelt words from Mrs. Nita Ambani after the #TATAWPL Final! 💙#AaliRe #MumbaiIndians #DCvMI pic.twitter.com/6TXbbcalho
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2025
नीता अम्बानी इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारीतय महिला है, सन 2016 में वो IOC की सदस्य बनी थी |
नीता अम्बानी अपने समाजकार्यो के लिए जानी जाती है, उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी अपना योगदान दिया है | 8 मार्च 2022 को नीता अम्बानी जी ने ‘Her Circle‘ नाम का एप्लीकेशन भी लॉन्च किया जो पुरे तरीके से सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है | इस ऍप के ज़रिए महिलाएं एक दूसरे से बात कर एक दूसरे की मदद और कोलैबोरेशन भी कर सकती है |
खेल के प्रति जमीनी स्तर पर अपने कार्यों को लेकर नीता अम्बानी को 2017 में भारतीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथो उन्हें ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवार्ड’ मिल चूका है |
WPL जीत के बाद नीता अम्बानी जी की पुरुष मुंबई इंडियंस टीम भी अब आईपीएल के लिए अपनी तैयारियां कर रहा है | आईपीएल में भी इनकी टीम सबसे सफल टीम है जो की वो 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुके है और हफ्ते भर में इसका भी एक्शन शुरू हो जाएगा |
23 मार्च को मुंबई इंडियंस सी एस के (चेन्नई सुपर किंग्स) के साथ अपना पहला मैच खेलेंगे और हार्दिक पंड्या की कॅप्टेन्सी में वो अपने छठवे टाइटल को हासिल करने की शुरुवात करेंगे |
इंस्पिरेशनल क्वोट : “मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।”
All the emotions 🥹
More on our players’ reaction to our 2nd 🏆: https://t.co/a9Nn0mKps3#AaliRe #MumbaiIndians #TATAWPL #DCvMI pic.twitter.com/3cD511jeqC
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2025
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान BCCI ने लगायी मुहर |