भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया सीट इंस्टाग्राम और X (पहले ट्विटर) पर सोमवार को पोस्ट शेयर कर शुभ समाचार की खबर दी |
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज़ के एल राहुल ने अपने ज़िन्दगी के नए सफर की शुरुवात करते हुए पेरेंटहुड में कदम रखा | अथिया और राहुल ने अपने बेटी के जन्म से जुडी खुश खबर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की |
के एल राहुल और अथिया शेट्टी बने माता पिता | के एल राहुल ने अपने X हैंडल पर दो हंसो के फोटो वाला पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खबर दी और तारीख 24 मार्च का है जो की ज़ाहिर है की बेटी की जन्म तारीख है | अपने पोस्ट में के एल राहुल ने बेबी इमोजी भी ऐड की दो पंखो के साथ |
पोस्ट पे सारे फैन्स ने के एल राहुल और अथिया शेट्टी को बेटी के जन्म पर ढेरो शुभकामनाएं और बधाइयां दी |
2️⃣🅾️2️⃣5️⃣ ✨ pic.twitter.com/lvLPFsDQUc
— K L Rahul (@klrahul) January 1, 2025
पिछले साल नवंबर में अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने सोशल मीडिया के ज़रिये (इंस्टाग्राम पे पोस्ट शेयर कर ) प्रेगनेंसी की जानकारी फैन्स को शेयर की थी | दोनों ने जॉइंट नोट शेयर कर अपने पर्सनल लाइफ की जानकारी देते हुए लिखा की हमारी ज़िन्दगी का खूबसूरत पल जल्दी ही आ रहा है 2025 |
12 मार्च को के एल राहुल ने अपने X अकाउंट पर अथिया शेट्टी बेबी बम्प और अपनी तस्वीर भी शेयर की |
लाखो में फैन्स ने नए बने माता पिता और बेटी को शुभकामनाएं दी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेटी को ढेरो प्यार और खुशियां के साथ ढेरो बधाइयां दी |
जनवरी 2019 में, के एल राहुल की एक दोस्त के जरिए अथिया शेट्टी से मुलाकात हुई, और वे तुरंत एक-दूसरे से जुड़ गए। इसके बाद, उनका रिश्ता सालों तक मजबूत होता गया। कई सालों तक डेट करने के बाद, अथिया ने 2023 में केएल राहुल से शादी कर ली। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।
— K L Rahul (@klrahul) March 24, 2025
ये भी पढ़ें : IPL2025 : आशुतोष शर्मा ने शिखर धवन को समर्पित किया अपना प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड |