इंग्लैंड के जोस बटलर भारत के खिलाफ ODI सीरीज में करेंगे वापसी |

इंग्लैंड के जोस बटलर भारत के खिलाफ ODI सीरीज में करेंगे वापसी |

भारत दौरे से जोस बटलर की वापसी : 2025 में जनुअरी फेब्रुअरी को होने वाले भारत दौरे के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, इसमें उनके सबसे अनुभवी खिलाडियों में से एक जोस बटलर की ODI टीम में वापसी हो रही है | जोस बटलर ने अपना आखरी ODI मैच ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खेला था | ये वर्ल्ड कप उनके और इंग्लैंड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं गुज़रा | इंग्लैंड जो की 2019 वर्ल्ड कप की चैंपियन थी, वो 2023 के वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे, जिसमे वो 9 में से सिर्फ 3 मैच जीत सके और जोस बटलर का परफॉरमेंस भी काफी डाउन रहा |

बेहद निराशाजनक रहा 2023 ODI वर्ल्ड कप : जोस बटलर वर्ल्ड कप 2023 के नौ पारियों में 15 के एवरेज से मात्र 138 रन ही बना सके थे | और इस वर्ल्ड कप में वो एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर बैठे, ये था वर्ल्ड कप में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड |

बेन स्टोक्स बाहर, जो रुट अंदर : न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में हैमस्ट्रिंग इंज्युरी हो जाने से ऑल राउंडर बेन स्टोक्स स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन पाए | जो रुट भी ODI स्क्वाड का हिस्सा है लेकिन टी 20 में वो नहीं खेलेंगे | इंग्लैंड की ODI और टी 20 स्क्वाड लगभग सेम ही है, सिवाय इसके की जो रुट सिर्फ ODI खेलेंगे और रेहान अहमद सिर्फ टी 20 का हिस्सा होंगे |

इंग्लैंड को भारत में 5 टी 20 और 3 ODI मैच खेलने है
इंग्लैंड को भारत में 5 टी 20 और 3 ODI मैच खेलने है

इंग्लैंड को भारत में 5 टी 20 और 3 ODI मैच खेलने है , जो की 50 ओवर ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों का आखरी ODI सीरीज होगा जिसमे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मज़बूत टीम तैयार करने का मौका मिल जाएगा |

इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनुअरी से शुरू हो रहा है, जिसका पहला मैच कोलकाता में खेल जाएगा और तीन ODI 6 से लेकर 12 फेब्रुअरी तक खेला जाएगा |

इंग्लैंड वनडे टीम – भारत दौरा और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट , साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

इंग्लैंड टी20 टीम – भारत दौरा: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल नमक, मार्क वुड

वेन्यू कुछ इस प्रकार से होगा |

इंग्लैंड बनाम भारत स्केड्यूल और वेन्यू 
MatchDateDayGroundCity
1st T2022 JanuaryWednesdayEden GardensKolkata
2nd T2025 JanuarySaturdayMA ChidambaramChennai
3rd T2028 JanuaryTuesdayNiranjan ShahRajkot
4th T2031 JanuaryFridayMCAPune
5th T202 FebruarySundayWankhedeMumbai
1st ODI6 FebruaryThursdayVCANagpur
2nd ODI9 FebruarySundayBarabatiCuttack
3rd ODI12 FebruaryWednesdayNarendra ModiAhmedabad

 

ये भी पढ़ें : महिला क्रिकेट, भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले ODI में 211 रनो से दी मात |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |