जो रुट : 4 साल 19 शतक, भारत के खिलाफ तोड़ेंगे भारतीय लेजेंड का रिकॉर्ड |

जो रुट : 4 साल 19 शतक

फैब 4 में सबसे आगे निकल गए जो रुट : फैब 4 के नाम से मशहूर स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, जो रुट और केन विल्लियम्सन की चौकड़ी इस जनरेशन के लेजेंड में शुमार है | टेस्ट क्रिकेट को इन् खिलाडियों ने अपने खेल से और रोमांचक बना दिया | तभी तो ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के बीच एडिलेड मैच के लिए 25000 से ज़्यादा दर्शक शनिवार को मैच का आनंद लेने स्टेडियम पहुंचे |

इन् चार लेजेंड खिलाडियों में 2021 के बाद से जो रुट अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है, इन् दिनों इंग्लैंड और न्यूज़ीलैण्ड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, और इसके लिए इंग्लैंड न्यूज़ीलैण्ड के दौरे पे है | इंग्लैंड ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और तीसरा मैच खेला जाना है 14 दिसंबर से | 6-8 दिसंबर को खेले गए दूसरे मैच में जो रुट ने अपने टेस्ट करियर का 36 वा शतक स्कोर किया और फैब 4 का हिस्सा रहे बाकी तीन खिलाडियों से कोसो आगे निकल गए |

फैब 4 में सबसे आगे निकल गए जो रुट
फैब 4 में सबसे आगे निकल गए जो रुट

सोशल मीडिया पर रिएक्शन : जो रुट के 36 वे शतक स्कोर करने पर, फैन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर उनकी बल्लेबाज़ी की सराहना करते हुए कई पोस्ट किये | इनमे से एक पोस्ट में ये बताया गया की 2021 के बाद से जो रुट ने 99 टेस्ट पारियों में 19 शतक स्कोर किये है | जबकि इसी चार साल के समय में दूसरे सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक स्कोर करने वाले खिलाडी केन विल्लियम्सन है, जिन्होंने 9 शतक स्कोर किये है |

पोस्ट में ये भी बताया गया की, 2021 तक फैब 4 में विराट कोहली 27 टेस्ट शतक स्कोर कर के नंबर वन थे और स्टीव स्मिथ के 26 , केन विल्लियम्सन के 24 और जो रुट के उस समय मात्र 17 शतक थे और विराट कोहली से 10 शतक पीछे थे | लेकिन 4 साल बाद अब जहाँ विराट ने सिर्फ 3 शतक स्कोर किये वहीँ जो रुट ने 19 टेस्ट शतक स्कोर किये | इसी समय में केन विल्लियम्सन ने 8 और स्टीव स्मिथ ने 6 शतक स्कोर किये |

2025 में भारत के ही सामने जो रुट तोड़ेंगे भारतीय लेजेंड राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड : टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा रन स्कोर करने के मामले में जो रुट इस समय पांचवे स्थान पर है | जो रुट ने 12886 रन स्कोर कर लिए है, और अभी उन्हें केवल और 493 रनो की ज़रूरत है इस सूचि में दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए |

टॉप 5 टेस्ट रन स्कोरर 
नाममैचपारीरनएवरेजबेस्ट स्कोर 100/50
सचिन तेंदुलकर2003291592153.78248*51/68
रिक्की पोंटिंग1682871337851.8525741/62
जैक कैलिस1662801328955.3722445/58
राहुल द्रविड़1642861328852.3127036/63
जो रुट1512761288650.9326236/64

 

रुट को अभी और 303 रनो की ज़रूरत है, भारतीय लेजेंड राहुल द्रविड़ के (13288) से आगे निकलने के लिए | न्यूज़ीलैण्ड के सामने अभी इंग्लैंड को सिर्फ 1 और मैच खेलना है, लेकिन 2025 में जून से भारत का 5 टेस्ट मैचों का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा और रुट अगर अपने मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते है, तो वो आसानी से राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे | 36 शतक लगकर उन्होंने पहले ही शतक के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है |

ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया जाना लगभग तय |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |