ईशान किशन ने फिर दिखाया अपना दम, लगा दिए 9 छक्के कर दिया वापसी का ऐलान |

ईशान किशन ने 23 गेंदों में 9 छक्के लगाए

काफी लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेट कीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के सामने 23 गेंदों में 9 छक्के लगाकर मैच सिर्फ 27 गेंदों में ख़तम कर दिया |

अरुणाचल प्रदेश बनाम झारखण्ड : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 93 रन पर पूरी टीम सिमट गयी | झारखण्ड के अनुकूल रॉय ने 17 रन देकर 4 विकेट्स लिए और रवि कुमार यादव ने 12 रन देकर 3 विकेट्स लिए | उत्कर्ष सिंह और विकाश सिंह ने 1-1 विकेट लिए |

ईशान की तूफानी पारी : 94 रन के लक्ष्य को चेस करते हुए ओपनिंग करने आये ईशान किशन और उत्कर्ष सिंह ने पहले गेंद से ही स्ट्रोक्स खेलने शुरू कर दिए | उत्कर्ष ने 6 गेंदों में 13 रन बनाये और दूसरी तरफ ईशान किशन भारतीय टीम में कमबैक करने की उम्मीद लेकर, बेधड़क अंदाज़ से खेलना शुरू कर दिए |

अपनी पारी के दौरान ईशान किशन ने 23 गेंदों में 9 छक्के लगाए और 94 रन का टारगेट सिर्फ 4 .3 ओवर में हासिल कर लिया | इससे पहले भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खो दिया था, जिसमे BCCI ने ईशान और श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया था | और उस समय के कोच राहुल द्रविड़ ने बार बार यही कहा था की भारतीय टीम में वापसी करने के लिए घरेलु क्रिकेट खेलना ज़रूरी है |

कमबैक के लिए खेली बड़ी पारियां : इसके बाद ईशान ने बुचि बाबू टूर्नामेंट में सेंचुरी लगायी, फिर दुलीप ट्रॉफी में भी अच्छा परफॉर्म किया और अब सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में ये पारी बताती है की ईशान कितने तैयार है, भारतीय टीम में वापसी करने के लिए |ईशान किशन ने 23 गेंदों में 77 रन बनाये, उनके इस पारी ने जल्दी ही सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर ली | X (पहले ट्विटर ) पर पोस्ट शेयर किये गए, ईशान के इस पारी को लेकर जहाँ कई फैन्स ने इसे आईपीएल से जोड़ते हुए देखा |

मुंबई इंडियंस से अलग हुए ईशान
मुंबई इंडियंस से अलग हुए ईशान

 

मुंबई इंडियंस से अलग हुए ईशान : ईशान पिछले 7 सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस वर्ष सन राइज़र्स हैदराबाद ने ईशान को 11.25 करोड़ में अपने टीम का हिस्सा बना लिया | ईशान ने 105 आईपीएल मैचों में 2644 रन्स स्कोर किये है और इनमे उनके 16 हाफ सेंचुरीज भी है |

मुंबई के लिए भावुक पोस्ट : मुंबई से अलग होने पर ईशान ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘आप सभी के साथ कई यादें, ढेरों खुशियां, और विकास के पल जुड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस, मुंबई और पलटन हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। आपके साथ रहकर मैं एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रूप में काफी बढ़ा हूं। हम अलविदा कह रहे हैं, लेकिन ये यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मैनेजमेंट, कोचों, उन सभी खिलाड़ियों जिनके साथ मैंने खेला, और आप सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे’।

डरबन की जीत से साउथ अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में लगाया लम्बा छलांग |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |