IPL2025 : वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सेमसन ने कही बड़ी बात, किसे पता कुछ सालो में कर सकते है भारत के लिए डेब्यू |

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए है तैयार |

वैभव सूर्यवंशी का राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल सफर शुरू : 13 साल की उम्र में आईपीएल के ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट होकर बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी क्युकी इतनी कम उम्र में आईपीएल में शॉर्टलिट होने वाले वो पहले खिलाडी है और इनका नाम भारत के हर घर में चर्चा का विषय बन गया जब राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ में अपने टीम का हिस्सा बना लिया |

अंडर 19 एशिया कप में वैभव ने श्रीलंका के सामने 36 गेंदों में 67 रन स्कोर कर सबको चौका दिया था |

संजू का क्या होगा वैभव के लिए अप्रोच : स्टार स्पोर्ट्स के एपिसोड पे बात करते हुए होस्ट संजू सेमसन का इंटरव्यू लेते समय वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछते है | वो कहते है की आपने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात की थी |

संजू ने जब खुद राजस्थान के लिए डेब्यू किया था तब वो 18 साल के थे, लेकिन अभी ये 13 साल का लड़का है और मै जब आपके टीम का आईपीएल स्केड्यूल चेक कर रहा था तब मैंने देखा की आपके टीम का जब पहला मैच होगा उसके एक दिन बाद वैभव 14 साल के हो जाएंगे | तो क्या उन्हें कुछ एडवाइस की ज़रूरत है या आज कल की जनरेशन थोड़ा अलग है |

इस सवाल का जवाब देते हुए संजू कहते है की, होनेस्ट्ली बोलू तो 18 साल में डेब्यू करना और 13 साल में डेब्यू करना बहुत अलग है | लेकिन आपने ये बात सही कही की आज कल के लड़को को कॉन्फिडेंस की कमी नहीं होती है | आज कल के लड़के बहुत बहादुर है और उन्हें प्रेजेंट सिचुएशन का अवेर्नेस होता है, वो जानते है की इंडिया में किस ब्रांड की क्रिकेट खेली जाती है |

मुझे लगता है मेरे लिए ये बहुत इंटरेस्टिंग फेज होगा, क्युकी मै सीधे जाकर एडवाइस नहीं देता हूँ | मेरे अप्रोच करने का तरीका अलग है, मै पहले यौंगेस्टेर को ऑब्ज़र्व करता हूँ, उसे क्या पसंद है और वो कैसा खेलना प्रेफर करता है | उससे ये पूछना ज़रूरी है की उसे मुझसे क्या सपोर्ट चाहिए, उसे जानने के बाद फिर मै अपने तरफ से उसके साथ चीज़ो पर काम करता हूँ ये मेरा तरीका है नए योंग्सटर के काम करने का |

वैभव काफी कॉंफिडेंट लड़का है : अपनी बात आगे करते हुए संजू कहते है की वैभव काफी कॉंफिडेंट नज़र आ रहे थे, जब वो अकादमी में लम्बे लम्बे छक्के लगा रहे थे तब | वैभव ग्राउंड के बाहर छक्के मार रहे थे, और ये देख कर लोग कह रहे थे की ये तो अभी से इतने बड़े छक्के मार रहा है, इसमें हमे ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है |

हम वैभव के स्ट्रेंथ को समझेंगे, उन्हें हर ज़रूरी सपोर्ट देंगे और उनके साथ मै बड़े भाई जैसे खड़े रहूँगा | वैभव बिलकुल तैयार दीखते है, बात सिर्फ ये है की उन्हें बेस्ट और रिलैक्स्ड एनवायरनमेंट में रखना है | राजस्थान रॉयल्स का ड्रेसिंग रूम हमेशा रिलैक्स्ड रहता है |

किसे पता कुछ सालों में भारत के लिए खेले : हम उसके आस पास हर चीज़ को लेकर पॉजिटिव रहेंगे और उसे पुरे तरीके से हर सिचुएशन में बैक करेंगे | हमे नहीं पता लेकिन हो सकता है कुछ सालो में वो इंडिया के लिए डेब्यू करते दिख जाए | कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मुझे ये पता है की वो पूरी तरह तैयार है आईपीएल खेलने के लिए और कुछ बड़े शॉर्ट्स खेलने का मन बनाये हुए है | देखा जायेगा आगे क्या होता है |

ये भी पढ़ें : मेरे कोच मुझपे बहुत गुस्सा करते थे, रिषभ पंत ने बताया अपने ख़ास शॉर्ट के तैयारी की कहानी |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |