PBKS बनाम RR हाइलाइट्स : पंजाब किंग्स के सामने आईपीएल के 18 वे मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक परफेक्ट दिन रहा जहाँ उन्होंने पंजाब किंग्स को 50 रनो से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की और पांइट्स टेबल में नौवे से सातवे स्थान पर पहुंच गए |
पहले बल्लेबाज़ी में और फिर गेंदबाज़ी दोनों ही डिपार्टमेंट में राजस्थान पंजाब किंग्स से आगे निकले | पंजाब किंग ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया और मानो पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ तैयार ही थे |
संजू सेमसन फिर बने कप्तान : संजू सेमसन की कप्तानी में पारी की शुरुवात करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जैस्वाल और संजू सेमसन ने एक दमदार शुरुवात की | दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 89 रन जोड़े यशस्वी जैस्वाल ने 45 गेंदों में ६७रन की पारी खेली जिसमे उन्होंने 5 छक्के लगाए दूसरी तरफ संजू सेमसन ने 26 गेंदों में 38 रन स्कोर किये |
तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए रियान पराग ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन स्कोर किये , इसमें इन्होने 3 छक्के और तीन चौके लगाए | नितीश राणा 12 और शिमरॉन हेटमाएर 20 रन स्कोर कर आउट हुए | ध्रुव जुरेल ने 5 गेंदों में नाबाद 13 रन स्कोर किये और राजस्थान का स्कोर 4 विकेट खोकर 205 जा पंहुचा |
Powerful Punch 🤝 Wristy Flick
Riyan Parag with a final flourish 💪#RR eye a strong finish 🧐
Updates ▶ https://t.co/kjdEJydDWe#TATAIPL | #PBKSvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/CMO22Wetgi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2025
पंजाब के लॉकी फेर्गुसन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे उन्होंने 37 रन देकर दो विकेट्स हासिल किये | अर्शदीप सिंह और मार्क जनसेन के नाम एक एक विकेट रहा |
जोफ्रा आर्चर का दमदार पहला ओवर : 206 का टारगेट चेस करते हुए पंजाब की शुरुवात अच्छी नहीं रही और जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दो इन फॉर्म बल्लेबाज़ों को आउट कर पंजाब के बाकी बल्लेबाज़ों को प्रेशर में डाल दिया | प्रियांश आर्या शून्य और कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे | मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरण सिंह भी जल्दी ही अपना विकेट गवा बैठे | पंजाब का स्कोर सातवे ओवर में 43 पर 4 विकेट हो चूका था |
चौथे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और नेहाल वढेरा के बीच 88 रनो की पार्टनरशिप हुई वो भी मात्र 52 गेंदों में | उनकी ये पार्टनरशिप महीश तीक्षणा ने ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेकर तोडा और मैक्सवेल की पारी 30 रन पर समाप्त हुई | अगले ही ओवर की पहली गेंद पर नेहाल वढेरा भी वनिंदू हसारंगा का शिकार हुए | पंजाब के वो सर्वाधिक रन स्कोरर रहे उन्होंने 62 रन स्कोर किये | इसके बाद लगातार गिरते विकेट्स के चलते पंजाब किंग्स की पारी 9 वीके खोकर 155 पर थम गयी और राजस्थान ने 50 रनो से मैच में जीत हासिल की |
जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट्स हासिल किये और प्लेयर ऑफ़ द मैच भी रहे | पंजाब किंग्स की ये पहली हार थी और फिर भी वो पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर बने हुए है |
Archer on 🎯
Jofra Archer’s double timber-strike gives #RR a dream start 💥
Updates ▶ https://t.co/kjdEJydDWe#TATAIPL | #PBKSvRR | @JofraArcher | @rajasthanroyals pic.twitter.com/CfLjvlCC6L
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2025
ये भी पढ़ें : IPL2025 DC VS CSK : दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत पॉइंट्स टेबल पर कर रही राज |