IPL2025 News : लखनऊ सुपर जायंट्स की मुसीबतें बढ़ी, मोहसिन खान इंज्युरी के चलते बाहर, शार्दुल ठाकुर कर सकते है रिप्लेस |

लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य गेंदबाज़ हुए इंजर्ड |

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना पहला मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को विशाखापट्नम में खेलना है | लेकिन मैच से पहले लखनऊ टीम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है, टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) के आर्टिकल के मुताबिक लखनऊ के बाएं हाथ के प्रीमियम तेज़ गेंदबाज़ मोहसिन खान इंजर्ड चल रहे है और ऐसेमे मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह रिप्लेस किया जा सकता है |

शार्दुल ठाकुर शुरू से ही लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे है | हालांकि रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर माना जा रहा है की शार्दुल ठाकुर को इस बारे में सूचित कर दिया गया है |  के एल राहुल के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स को नए कप्तान ऋषभ पंत के अंडर खेलना है |

26 वर्षीय मोहसिन खान 2022 से ही लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है और तभी इस टीम का पहला सत्र भी था | मोहसिन खान अब तक 23 आईपीएल पारियों में 27 विकेट्स ले चुके है और लखनऊ के गेंदबाज़ी के स्तम्भ माने जात्ते है |

तीन महीने से इंजर्ड चल रहे है मोहसिन : पिछ्ले तीन महीने से मोहसिन खान इंजर्ड चल रहे है इस दरम्यान उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला उनके घुटने से जुडी इंज्युरी की बात सामने आयी है | लखनऊ के लिए नेट्स बोलिंग करते हुए उन्हें काफ स्ट्रेन की शिकयत भी हुई है |

मोहसिन खान ने पीछले वर्ष 31 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ आखरी बार लिस्ट ए का मैच खेला था | BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अभी इनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है और इसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मैनेजमेंट को रिप्लेसमेंट का ऑप्शन तैयार रखने के लिए शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है |

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने एक बड़ी चिंता का विषय है की उनके प्रमुख सारे गेंदबाज़ इंज्युरी से रिकवर कर रहे है | टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट में ये भी बताया गया है की आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव ने अभी भी टीम को ज्वाइन नहीं किया है | आवेश खान घुटने की इंज्युरी से रिकवर करने के बाद अब भी लखनऊ सुकड़ के साथ नहीं जुड़ पाए है | मयंक यादव ने नेट्स में बोलिंग करनी शुरू कर दी है लेकिन काफी कम आवेग से और अभी वो भी मैच फिट नहीं है |

22 वर्षीय मयंक यादव अपने छोटे से करियर में अब तक काफी इंज्युरी से गुज़र चुके है | तेज़ गेंदबाज़ो के इंज्युरी स्टेटस को लेकर अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है लेकिन मेंटर ज़हीर खान का कहना है की टीम का हर गेम के प्रति एक डायनामिक एप्रोच होगा |

मुख्य तेज़ गेंदबाज़ो के गैरहाजरी में लखनऊ के पास बैक अप के लिए मिचेल मार्श, अरशीं कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, शमर जोसफ, राजवर्धन हंगरगेकर, आकाश सिंह और प्रिंस यादव है | हालांकि इंज्युरी के मामलो के चलते उनके पेस अटैक में थोड़ अस्थिरता नज़र आ रही है |

ये भी पढ़ें : KKR VS RCB : कोलकाता बनाम बैंगलोर के मैच में कैसा होगा प्लेइंग 11, ड्रीम 11 फैंटसी टीम, ईडन गार्डन्स का क्या है रिकॉर्ड |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |