ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के तरफ से तीसरी बार डेब्यू किया और पहले मैच में बल्ले से उनका परफॉरमेंस भुला देने जैसा रहा जहाँ वो शून्य पर अपना विकेट गवा बैठे और इसके साथ वो एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ अपने नाम से नहीं जोड़ना चाहेगा |
क्या है अनचाहा रिकॉर्ड |
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गए | मैक्सवेल कुल 19 बार शून्य पर आउट हुए है, इनके पीछे भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा है जो की 18 बार शून्य पर आउट हो चुके है और इनके साथ ही दिनेश कार्तिक है जो की वो भी 18 बार बिना खाता खोले आउट हुए है | हालांकि वो अब आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके है |
Glenn Maxwell now has the most ducks in the IPL 😮 pic.twitter.com/Su7P9iGWW8
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 26, 2025
कैसे आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल |
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स 11 वे ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन स्कोर कर मज़बूत स्थिति में थे | 11 वा ओवर करने आये साई किशोर की गेंद पर अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई 16 रन स्कोर कर डीप मिड विकेट पर कैच आउट होते है और उनके आउट होने पर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी के लिए आते है |
साई किशोर का सामना करने पर ग्लेन मैक्सवेल अपने पहले ही गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉर्ट खेलने की कोशिश में सीधी गेंद को मिस कर बैठे जिसपर उन्हें एलबीडबल्यू आउट दिया गया | ग्लेन मैक्सवेल ने नॉन स्ट्राइक पर कप्तान श्रेयस अय्यर से बात की और उन्होंने रिव्यु न लेने का फैसला लिया, जो की गेंद बिल्कुल से स्टंप्स के लाइन में जाती हुई दिख रही थी |
रिव्यु न लेने का फैसला गलत साबित हुआ |
ग्लेन मैक्सवेल का रिव्यु न लेने का फैसला गलत साबित हुआ जो की रीप्ले में देखा गया की गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल जाती | हलाकि मैच के दूसरे पारी में ग्लेन मैक्सवेल ने 2 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया और उनकी टीम पंजाब किंग्स ने 11 रन से मैच जीत हासिल की |
ग्लेन मैक्सवेल को RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के तरफ से रिलीज़ किये जाने पर पंजाब किंग ने मेगा ऑक्शन में 4 .20 करोड़ में अपने टीम का हिस्सा बनाया | मैक्सवेल पहले 2014 से 2017 तक और 2020 /21 में भी पंजाब के तरफ से खेल चुके है |
दोनों पारियों में आखरी के 6 ओवर निर्णायक रहे जहाँ पंजाब ने आखरी 6 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 100 रन से ज़्यादा स्कोर किये वहीँ गुजरात टाइटंस के आखरी 6 ओवर में सिर्फ सिर्फ 63 रन आये और उन्होंने अपने तीन विकेट्स भी खो दिए |
आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार शून्य पे आउट होने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ |
ग्लेन मैक्सवेल : 130 पारी | शून्य स्कोर : 19 |
रोहित शर्मा : 253 पारी | शून्य स्कोर : 18 |
दिनेश कार्तिक : 234 पारी | शून्य स्कोर : 18 |
पियूष चावला : 92 पारी | शून्य स्कोर : 16 |
सुनील नारिन : 111 पारी | शून्य स्कोर : 16 |
GOLDEN DUCK FOR MAXWELL ON HIS RETURN TO THE PBKS.
– Maxwell didn’t review, it was missing. 🤯pic.twitter.com/i5UdySLkrM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 25, 2025