IPL 2025: समय पर ओवर खत्म न करने पर ऋषभ पंत पर लगेगा ₹12 लाख का जुर्माना, फॉर्म भी बनी चिंता की वजह

समय पर ओवर खत्म न करने पर ऋषभ पंत पर लगेगा ₹12 लाख का जुर्माना, फॉर्म भी बनी चिंता की वजह |

ऋषभ को लगा स्लो ओवर रेट का जुर्माना : IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन की जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कार्रवाई करेगा। उनकी टीम ने निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं किए, जिसकी वजह से उन्हें सजा के तौर पर 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल चार फील्डर लगाने की अनुमति मिली। यह टीम का पहला स्लो ओवर रेट उल्लंघन था, जिसके लिए पंत पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

इस सीज़न से BCCI ने पुरानी नीति को हटा दिया है, जिसमें अगर कोई कप्तान तीन बार ओवर रेट के मामले में दोषी पाया जाता था तो उसे निलंबित कर दिया जाता था। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या आखिरी ऐसे कप्तान थे जिन पर यह बैन लागू हुआ था। इसी बैन के चलते वो इस सत्र का पहला मैच नहीं खेल पाए थे |

LSG के स्लो ओवर रेट के पीछे टीम के लगातार गेंदबाज़ी बदलाव और फील्डिंग सेटिंग्स में देरी अहम वजह रही।

बताया जा रहा है कि पंत ने इस जुर्माने से बचने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति अपनाने की कोशिश की — जैसे कि ओवर खत्म होने पर जल्दी-जल्दी एक छोर से दूसरे छोर दौड़ लगाना ताकि समय की बचत हो सके। लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल सका।

मैच के दौरान अंपायर इस उल्लंघन की सूचना देते हैं और फिर मैच रेफरी इसकी आधिकारिक घोषणा करते हैं। यह लेवल 1 का अपराध है और इसमें रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है।

बल्ले से भी आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे ऋषभ : इसके अलावा, ऋषभ पंत की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। IPL 2025 के शुरुआती चार मुकाबलों में वे अब तक फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं, जबकि वे इस सीज़न की नीलामी में ₹27 करोड़ की सबसे महंगी बोली पर बिके थे। ऐसे में उन्हें सबसे बड़ा फ्लॉप कहा जा रहा है।

इतना ही नहीं, LSG के स्पिन गेंदबाज़ दिग्वेश सिंह राठी को भी IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई ने उन पर उनकी पिछली गलतियों से सबक न लेने के कारण मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है। IPL 2025 के 18वें सीज़न में यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना माना जा रहा है।

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |