धोनी के रिटायरमेंट को लेकर उठ रहे कई सवाल : आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुकाबले से पहले महेन्द्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं। कई फैंस को लगा कि यह मुकाबला धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। अफवाहों को और हवा तब मिली जब धोनी के माता-पिता पहली बार किसी आईपीएल मैच को स्टेडियम में देखने पहुंचे। इससे कयास लगाए जाने लगे कि शायद धोनी इस मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दें।
लेकिन मैच के बाद ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ। सीएसके की ओर से साफ कर दिया गया कि धोनी अभी आईपीएल से रिटायर नहीं हो रहे हैं और वे टीम के साथ अपना सफर जारी रखेंगे। मैच के बाद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अफवाहों पर खुलकर बात की।
Stephen Fleming on speculation of a possible MS Dhoni retirement 🗣️ pic.twitter.com/jSaSyl9TLR
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 5, 2025
सोशल मीडिया साइट X पर ‘#dhoniretirement ट्रेंड करने लगा इस्पे 5 हज़ार से ज़्यादा पोस्ट्स किये गए |
5 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन से हारने के बाद फ्लेमिंग ने धोनी की रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि धोनी अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और रिटायरमेंट का अभी कोई प्लान नहीं है।
फ्लेमिंग ने कहा, “नहीं, यह मेरा काम नहीं है कि मैं इन अफवाहों को खत्म करूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं बस उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अब भी अच्छे फॉर्म में हैं। मैं अब इन चीजों के बारे में पूछता भी नहीं हूं। आप लोग ही पूछते हैं।”
हाल के मैचों में धोनी की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठे हैं, खासकर उनके स्ट्राइक रेट को लेकर। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब सीएसके को 184 रन का टारगेट मिला था, तब धोनी 9 ओवर में 110 रन की ज़रूरत के वक्त बल्लेबाज़ी करने आए।
धोनी और विजय शंकर की साझेदारी में 56 गेंदों में सिर्फ 84 रन ही बने। शंकर ने 54 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जबकि धोनी ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 115.38 रहा, जो फैंस की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। वहीं शंकर का स्ट्राइक रेट 127.78 रहा।
टीम का प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है। सीएसके ने अब तक खेले गए चार मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है और वो फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अगर अगले कुछ मैचों में टीम को हार मिलती है, तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है।
आगे सीएसके 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स से चंडीगढ़ में भिड़ेगी, फिर 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। इसके बाद 14 अप्रैल को लखनऊ से बाहर मैच होगा। सबसे बड़ा मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।
Stephen Fleming just giving one of the most coldest statements ever🥶.pic.twitter.com/FcnLdcNa1O
— Shayandeep (@Shayandeep31) March 29, 2025