Indian Batting in Panic Mode Again at Wankhede | वानखेड़े में भारतीय बल्लेबाज़ी फिर से पैनिक मोड में।

Indian Batting in Panic Mode Again at Wankhede | वानखेड़े में भारतीय बल्लेबाज़ी फिर से पैनिक मोड में।

भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड : न्यू ज़ीलैण्ड के खिलाफ एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ाती दिख रही है। वानखेड़े में जब सीरीज के तीसरे मैच की शुरुवात हुई तो पहले गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय स्पिनर्स ने दम दिखाया, रविंद्र जडेजा के 65 पे 5 विकेट्स और वाशिंगटन सूंदर के 81 पे 4 विकेट्स से भारत ने न्यू ज़ीलैण्ड की पहली पारी को 235 पे सिमट दिया। 


भारतीय बल्लेबाज़ी की जब शुरुवात हुई तो मुंबई के वानखेड़े में मैच देखने पहुंचे फैन्स और करोड़ो फैन्स जो टीवी पर मैच देख रहे थे, वो यही उम्मीद लगाए थे की शायद आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे कप्तान रोहित शर्मा अपने होम ग्राउंड में फिर फॉर्म में लौट आएंगे। लेकिन कहानी बिल्कुल नहीं बदली और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर मैट हेनरी के गेंद पर टॉम लाथम द्वारा स्लिप में कैच आउट हो गए। भारत ने 25 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया। 


यशस्वी जैस्वाल और शुभमन गिल पारी को सँभालते हुए स्ट्राइक रोटेट करने लगे और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाते रहे। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी भी हुई और जब दिन का खेल ख़तम होने के लिए सिर्फ आधे घंटे का समय बचा था, तब एजाज पटेल की गेंद पर रिवर्स स्वीप की कोशिश करते हुए यशस्वी जैस्वाल 30 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। यहाँ पे भारत का स्कोर 78 पे 2 हुआ। इस विकेट के साथ भारत के बल्लेबाज़ी का पैनिक मोड ऑन होगया। 


नाईट वॉचमैन क लिए आये मोहम्मद सिराज बस आये और पहले ही गेंद पर एजाज पटेल ने उन्हें LBW कर दिया | अंपायर के आउट देने पर सिराज ने रिव्यु लिया और रीप्ले में LBW होना कन्फर्म हुआ तो सिराज लौट गए और अपने साथ एक रिव्यु भी लेते गए |


फिर आये विराट कोहली अब फैन्स ये सोच कर खुश हो रहे थे की अभी 15 मिनट का खेल हो जायेगा तो फिर कल विराट की बैटिंग के मज़े लेंगे | लेकिन विराट एक तेज़ सिंगल चुराने की कोशिश में 4 रन के निजी स्कोर पर मैट हेनरी के शानदार फील्डिंग द्वारा रन आउट हो गए | भारत जो 78 पे 1 विकेट खोकर मज़बूत स्थिति में था, वो कुछ मिनटों में ही 86 पे 4 खोकर बेसहारा नज़र आने लगा | ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर, असिस्टेंट कोच रयान तेन डेस्काते, सबके चेहरे पे मायूसी नज़र आने लगी और विराट कोहली ने जिस तरीके से अपना विकेट खोया उससे सभी लोग हैरान रह गए | ऐसे ही एक रन आउट में वो पुणे में भी इन्वॉल्व रहे रिषभ पंत के साथ | अब शुभमन गिल का साथ देने क्रिस पर रिषभ पंत आये है |



रविंद्र जडेजा बन गए भारत के पांचवे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज़।



भारत अभी भी न्यू ज़ीलैण्ड के स्कोर से 149 रन पीछे है | भारत को अभी इस इनिंग में ये चैलेंज सामने है की न्यू ज़ीलैण्ड के फर्स्ट इनिंग स्कोर को क्रॉस करके एक अच्छा लीड सेट करे क्युकी भारत को चौथी पारी में चेस करना होगा और वानखेड़े में चौथी पारी में चेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं है | यहाँ पे एवरेज 4th इनिंग स्कोर 131 है |


Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |