IML2025 IND VS SL : पठान ब्रदर्स ने इंडियन मास्टर्स को 4 रन से दिलाई जीत |

पठान ब्रदर्स ने इंडियन मास्टर्स को 4 रन से दिलाई जीत |

IML का पहला सीजन : इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन के पहले मैच में इंडियन मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स को 4 रन से शिकस्त देदी | 22 फेब्रुअरी को इसका पहला मैच नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया | इसमें टॉस जीतकर श्रीलंका मास्टर्स ने पहले गेंदबाज़ी की |

इंडियन मास्टर्स की धमाकेदार बल्लेबाज़ी : पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडियन मास्टर्स के पारी की शुरुवात करने आये अम्बाती रायुडू और सचिन तेंदुलकर, रायुडू पांच और सचिन तेंदुलकर 10 रन बनाकर आउट हुए लेकिन गुरकीरत सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी ने इंडियन मास्टर्स के लड़खड़ाती पारी को संभाला | गुरकीरत ने 32 गेंदों में 44 रन किये और स्टुअर्ट बिन्नी ने मात्र 31 गेंदों में 68 रन स्कोर कर दिए जिसमे उन्होंने 7 छक्के और तीन चौके लगाए |

युवराज सिंह और युसूफ पठान की जोड़ी : आखिर में युवराज सिंह और युसूफ पठान ने मिलकर पारी को अच्छा फिनिश दिया और 200 पार ले गए | युवराज सिंह ने 22 गेंदों में 2 छक्के और दो चौको की मदद से 31 रन बनाये और युसूफ पठान ने 22 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 56 रन स्कोर कर दिए और टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 222 जा पंहुचा | श्रीलंका के गेंदबाज़ो में लकमल के नाम 2 विकेट्स रहे, उड़ाना और चतुरंगा को एक एक सफलताएं मिली |

श्रीलंका मास्टर्स के चेस में कुमार संगकारा ने 30 गेंदों में 51 रन बनाये | लाहिरू थिरिमाने (24) और असेला गुणरत्ने (37) ने मध्य ओवर में पारी को आगे बढ़ाया | पारी के अंत में जीवन मेंडिस (42) और इसुरु उड़ाना ने 23 रन स्कोर किये | लेकिन आखरी ओवर में वो टारगेट तक पहुंचने से 4 रन कम पड़ गए |

इरफ़ान पठान पुराने रंग में दिखे : भारतीय मास्टर्स के गेंदबाज़ो में इरफ़ान पठान ने 39 रन देकर तीन विकेट्स लिए | धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार के नाम दो दो विकेट्स रहे |

इंडियन मास्टर्स ने 4 रन से मैच जीत लिए और पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए | इंडियन मास्टर्स का अगला मैच 25 फेब्रुअरी को इंग्लैंड मास्टर्स के साथ होगा, श्याम 7 :30 बजे (IST) ये मैच खेला जाएगा |

ये भी पढ़ें : WPL2025 UP Warriors VS RCB :सोफी एक्लेस्टन ने सुपर ओवर में दिलाई UP वारियर्स को जीत, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |