ICC CT2025 Semi Final NZ VS SA : रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन के शतकीय पारी के चलते न्यूज़ीलैण्ड का स्कोर 362 जा पंहुचा |

रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन के शतक ने न्यूज़ीलैण्ड का स्कोर 362 पहुंचाया |

रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन की पार्टनरशिप : लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूज़ीलैण्ड बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे सेमि फाइनल में टॉस न्यूज़ीलैण्ड के नाम रहा और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन के बल्ले ने ऐसे रन बरसाए की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ विकेट लेना तो दूर रन बचाने में भी कामयाब नहीं हुए | दोनों ही बल्लेबाज़ों ने सेंचुरी स्कोर किया और दूसरे विकेट के लिए 164 रन की पार्टनरशिप की |

पारी के शुरुवात में विल यंग 21 रन बनाकर लुंगी नगदी का शिकार हुए | लेकिन फिर रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन की जोड़ी ने 154 गेंदों में 164 रन स्कोर किये, इसमें रचिन रविंद्र ने 101 गेंदों में 108 रन स्कोर किये, जिसमे उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया | केन विल्लियम्सन ने भी तेज़ पारी खेली और 94 गेंदों में 102 रन स्कोर किये, और इन्होने 10 चौके और दो छक्के लगाए |

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने दिया अच्छा फिनिश : रचिन रविंद्र और केन विल्लियम्सन के आउट होने पर आये डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स आए और दोनों ने ही 49 रन बनाये | डेरिल मिचेल 37 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का लगाकर 49 रन पे कैच आउट हुए | ग्लेन फिलिप्स न्यूज़ीलैण्ड की पारी को अच्छा फिनिश देते हुए 27 गेंदों में 49 रन स्कोर करके नाबाद रहे | उन्होंने 6 चौका और एक छक्का लगाया |

साउथ अफ्रीका के सारे ही गेंदबाज़ो की इकॉनमी 6 के ऊपर रही सिवाय ऐडेन मारक्रम के जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन दिए लेकिन कोई सफलता इनके हाथ नहीं लगी |

ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में हार के बाद, स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास लिया |

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ो के छूटे पसीने : लुंगी नगदी साउथ अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे उन्होंने 10 ओवर में 72 रन दिए लेकिन 3 सफलताएं हासिल की | पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान थी और साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे | कागिसो रबाडा के नाम दो विकेट्स रहे और विआन मुल्डेर को एक सफलता हाथ लगी |

साउथ अफ्रीका के स्ट्राइक तेज़ गेंदबाज़ मार्को जनसेन और मुख्य स्पिनर केशव महाराज के खाते में एक भी विकेट नहीं आये | न्यूज़ीलैण्ड की टीम 50 ओवर होने पर 6 विकेट खोकर 362 स्कोर करने में सफल हुए |

साउथ अफ्रीका को फाइनल में जगह पाने के लिए अब 363 स्कोर करना होगा | रायन रिकेलटन, टेम्बा बावुमा, रैसी वैन डेर डसेन, ऐडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी |

विजेता टीम भारतीय टीम से 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल मुक़ाबला खेलेंगे |

ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर टीम एफर्ट से खुश प्रेस कांफ्रेंस में रोहित,विराट,राहुल,अक्सर और शमी की तारीफ़ करी |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |