ICC CT AUS VS ENG : जोश इंग्लिस की शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई चैंपियंस ट्रॉफी की रिकॉर्ड जीत |

जोश इंग्लिस रहे प्लेयर ऑफ़ द मैच |

ऑस्ट्रेलिया ने किया रिकॉर्ड टोटल चेस : बेन डकेट के बेहतरीन 165 रन पारी के चलते इंग्लैंड ने 351 रन स्कोर कर दिए जो की चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे हाईएस्ट टोटल था, इसका मतलब की ऑस्ट्रेलिया को जितने के लिए एक रिकॉर्ड टोटल चेस करना था जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ |

ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती शुरुवात : रिकॉर्ड टोटल चेस करने की शुरुवात में ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाते दीखते है और पहले पांच ओवर में ही 27 रन पर दो विकेट्स खो देते है | तीसरे विकेट के लिए मार्नास लबुशेन (47) और मैट शॉर्ट (63) के बीच 95 रन की पार्टनरशिप होती हैम जिससे ऑस्ट्रेलियाई पारी संभल जाती है | लेकिन रिकॉर्ड टोटल चेस करने के लिए सिर्फ सम्भलना नहीं बल्कि तोडना ज़रूरी था लेकिन तभी ऑस्ट्रेलिया को और दो झटके लगते है |

मार्नास लबुशेन और मैट शॉर्ट दोनों आउट होकर पवेलियन लौट जाते है और ऑस्ट्रेलिया 136 रन पर 4 विकेट्स खो देते है पारी के 23 वे ओवर में | इस समय ऐसा लग रहा था की मैच पुरे तरीके से इंग्लैंड के कंट्रोल में है | मैट शॉर्ट (63), ट्रैविस हेड (6), स्टीव स्मिथ (5) और मार्नास लबुशेन (47) पवेलियन लौट चुके थे | इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया पर हावी थे |

जोश इंग्लिस ने संभाला मोर्चा : इतने में ऑस्ट्रेलिया के पारी को सँभालते हुए जोश इंग्लिस (120) नॉट आउट और एलेक्स कैरी (69) के बीच पांचवे विकेट के लिए 146 रन की पार्टनरशिप होती है वो भी मात्र 19 ओवर में | इससे ज़रूरी रन रेट हमेशा ऑस्ट्रेलिया के कंट्रोल में रहा | इस पार्टनरशिप ने इंग्लैंड के जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिए |

जब 42 वे ओवर में एलेक्स कैरी (69 ) स्कोर करके आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 282 पे पांच विकेट था | ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 गेंदों में 69 रनो की ज़रूरत थी | जोश इंग्लिस को साथ मिला ग्लेन मैक्सवेल का जिन्होंने 32 रन स्कोर किये और मात्र 15 गेंदों में दो छक्के और 4 चौके लगाकर मैच को 5 विकेट और 15 गेंद बाकी रहते जीत लिया | 16 सालो में ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी में ये पहला जीत था, इससे पहले 2017 और 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी |

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था |

चैंपियंस ट्रॉफी के रिकॉर्ड रन चेस :

ऑस्ट्रेलिया : 356/5 
श्रीलंका : 322/3
इंग्लैंड : 308/2
श्रीलंका : 297/3

जोश इंग्लिस ने मात्र 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और ऐसा करने वाले वो भारत के वीरेंदर सेहवाग के साथ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए | ये चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे तेज़ शतक है | 

जोश इंग्लिश उस विकेट कीपर बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया | उन्होंने अपने पारी में मात्र 86 गेंदों में 120 रन नाबाद स्कोर किये, जिसमे उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके लगाए |

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज़ 

एंडी फ्लावर (ज़िम्बाब्वे): 145
कुमार संगकारा (श्रीलंका): 134*
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया): 120*
टॉम लैथम (न्यूज़ीलैण्ड) : 118*
रायन रिकेलटन (साउथ अफ्रीका) : 103

जोश इंग्लिस 86 गेंदों में नाबाद 120 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बने | इंग्लैंड के मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, ब्रैडन कार्स, आदिल रशीद और लिअम लिविंगस्टोन के नाम एक एक विकेट्स रहे |

अब ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच 25 फेब्रुअरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा और 28 फेब्रुअरी को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेला जाएगा |

ये भी पढ़ें : WPL UP Warriors VS DC : शिनेल हेनरी के सबसे तेज़ अर्धशतक और क्रांति गौड़ की गेंदबाज़ी ने दिलाई UP वारियर्स को पहली जीत |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |