ICC CT 2025 NZ VS PAK Highlights : न्यूज़ीलैण्ड ने 60 रन से पाकिस्तान को दी मात पॉइंट्स टेबल में जीत के साथ खाता खोला |

न्यूज़ीलैण्ड ने 60 रन से मुक़ाबला जीता |

321 रन के टारगेट को चेस करते हुए पाकिस्तान के पारी की काफी धीमी और ख़राब शुरुवात रही | पहले पॉवरप्ले के 10 ओवर में पाकिस्तान 2 विकेट खोकर सिर्फ 22 रन ही बना सके |

पहले तो फखर ज़मान के इंज्युरी के चलते पाकिस्तान को अपने सलामी जोड़ी में बदलाव करना पड़ा और बाबर आज़म के साथ सऊद शकील ओपनिंग करने आये | न्यूज़ीलैण्ड के गेंदबाज़ मैट हेनरी और विल ओ रोउरके काफी कसी हुई लाइन और लेंथ से गेंदबाज़ी कर रहे थे | वो पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को बिल्कुल भी रन बनाने का मौका नहीं दे रहे थे |

लगातार डॉट गेंदों के चलते प्रेशर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर बढ़ता जा रहा था | सऊद शकील चौथे ओवर के चौथे गेंद पर 19 गेंदों में मात्र 6 रन बनाकर विल ओ रोउरके की गेंद पर आउट हो के पवेलियन लौट जाते है | पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिज़वान भी 14 गेंदों पर 3 रन बनाके वो भी विल ओ रोउरके के ही गेंद पर कैच आउट हो जाते है |

बाबर आज़म संभलकर पारी को आगे बढ़ाते रहते है, की इतने में फखर ज़मान भी 24 रन बनाकर आउट हो जाते है वो माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर बोल्ड हो गए | जो की ज़रूरी रन रेट बढ़ता ही जा रहा था तो ऐसेमे चौको ये छक्कों की ज़रूरत थी |

सलमान अली आघा तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में 42 रन स्कोर करते है | इसमें उन्होंने 6 चौका और एक छक्का लगाया था | बाबर आज़म इसके दौरान अपना अर्धशतक स्कोर करते है | बाबर आज़म 24 रन बनाकर मिचेल सेंटनेर की गेंद पर कैच आउट होते है |

खुशदिल शाह पाकिस्तान की तरफ से आक्रामक खेल दिखाते हुए 49 गेंदों में 69 रन स्कोर कर के विल ओ रोउरके के गेंद पर ही अपना विकेट गवा बैठते है |

न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से विल ओ रोउरके और कप्तान मिचेल सेंटनेर ने 3 -3 विकेट्स लिए और पाकिस्तान के बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी | मैट हेनरी के नाम दो विकेट्स रहते है और माइकल ब्रेसवेल और नैथन स्मिथ के हाथो एक एक विकेट्स आता है |

टॉम लैथम 118 नाबाद रन बनाके प्लयेर ऑफ़ द मैच बन जाते है | पाकिस्तान की पूरी टीम 260 पर ऑल आउट हो गए |

न्यूज़ीलैण्ड ने 60 रन से मुकबला अपने नाम किया और जीत के साथ 2 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला |

ये भी पढ़ें : ICC Rankings : बाबर आज़म को पीछे कर शुभमन गिल बन गए नंबर 1 ODI बैटर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |