मुंबई इंडियंस की खोज विग्नेश पुथुर
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रोल में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे विग्नेश पुथुर ने ऐसा कमाल परफॉरमेंस दिया की लोग तारीफ़ करते नहीं थक रहे | 24 वर्षीय विग्नेश पुथुर लेफ्ट आर्म चाइनामैन ने अपने व्रिस्ट स्पिन से चेन्नई के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा | उन्होंने मैच में 4 ओवर कर मात्र 32 रन दिए और तीन विकेट्स लिए |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में 20 वर्षीय नूर अहमद प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे जो चेन्नई की टीम से खेलते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट्स लिए | इससे पहले इन्होने दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेला है |
विग्नेश को नहीं था कोई पूर्व अनुभव
विग्नेश पुथुर की मुंबई इंडियंस के टीम में खेलने की कहानी इसलिए और दिलचस्प हो जाती है क्युकी विग्नेश ने इससे पहले एक भी डोमेस्टिक मैच नहीं खेला है | वो किसी लीग में खेल रहे थे जहाँ मुंबई इंडियंस के स्काउट की नज़रें उनपर पड़ी और उन्हें ग्रूम करने के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें साउथ अफ्रीका टी 20 में भी भेजा, जहाँ उनके स्किल्स और प्रतिभा को और निखारा गया |
इनके बारे में बात करते हुए जतिन सप्रू जिओ हॉट स्टार के माध्यम से कमेंटरी करते समय कहते है की विग्नेश पुथुर एक ऑटो रिक्शा चालक ड्राइवर के सुपुत्र है | केरला से आने वाले विग्नेश ने सीनियर लेवल पे अभी तक एक भी मैच नहीं खेला | लोकल टीम से खेलते हुए मुंबई स्काउट्स ने इन्हे 30 लाख में अपने टीम का हिस्सा बनाया और लगातार नेट्स में बोलिंग करवाई |
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 विकेट्स और 5 गेंद बाकी रहते विजय हासिल की | लेकिन विग्नेश पुथुर ने अकेले ही मुंबई इंडियंस को मैच में बनाये रखा वो भी बिना किसी पूर्व अनुभव के | विग्नेश को आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का पूर्व कोई अनुभव नहीं था लेकिन ऐसे समय पर भी उन्होंने अपने नर्व्स को संभाले रखा |
Vignesh puthur has came a long way ❤️
-An inspiration to all youngsters 💙pic.twitter.com/YI1yivaaKM
— Aniket Kumar (@ImAniket264) March 24, 2025
विग्नेश ने लिए विकेट्स के हाइलाइट्स
विग्नेश पुथुर ने अपना सबसे पहला विकेट सी एस के के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का लिया, जो 53 रन स्कोर कर आउट हुए, विग्नेश ने इन्हे ऑफ स्टंप के लाइन पर फुलर लेंथ की फ्लोटेड गेंद की जिसपर ऋतुराज बड़ा शॉर्ट लगाने के चक्कर में मिस टाइम कर बैठते है और लॉन्ग ऑफ पर विल जैक्स के हाथो कैच आउट हो जाते है और चेन्नई 78 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोते है |
इसके बाद एपअगले ही ओवर में विग्नेश फिर शिवम् दुबे को फुलर लेंथ की स्लो गेंद करते है जिसपर बड़ा शॉर्ट लगाने के चक्कर में वो भी मिस टाइम कर बैठते है जिसे लॉन्ग ऑन पर तिलक वर्मा कैच कर लेते है | शिवम् दुबे 9 रन बनाकर आउट होते है और चेन्नई 95 रन पर अपना तीसरा विकेट खोते है |
दीपक हूडा को 3 रन के स्कोर पर आउट कर विग्नेश न सिर्फ अपना तीन विकेट पूरा करते है बल्कि मुंबई इंडियंस को मैच में भी बनाये रखते है, क्युकी इस विकेट के सात चेन्नई ने 107 रन के स्कोर पे अपना चौथा विकेट खोया था | इसके बाद सैम करन भी विल जैक्स की गेंद पर बोल्ड आउट हुए और चेन्नईने 116 रन पर पांच विकेट खो दिए जीत के लिए उन्हें अभी भी 40 रन की ज़रूरत थी 35 गेंदों में, अगर इस समय और एक या दो विकेट गिर जाते तो मैच मुंबई इंडियंस के तरफ पलट सकता था |
Local Kerala talent ➡️ MI debut in a big game ➡️ Wins the Dressing Room Best Bowler 🏅
Ladies & gents, Vignesh Puthur! ✨#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #CSKvMI pic.twitter.com/UsgyL2awwr
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 24, 2025