कमेंटरी करते समय क्या कहा संजय मांजरेकर ने : भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म पर सवाल उठाए हैं, जो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। मांजरेकर ने उनकी फॉर्म की तुलना ‘हैली के धूमकेतु’ से की, जो हर 76 साल में एक बार दिखता है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल को बड़ा स्कोर बनाने का अच्छा मौका मिला था, लेकिन वे इस बार भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों पर 30 रन बनाए और श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा की गेंद पर आउट हो गए।
PBKS की शुरुआत खराब रही और जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद मैक्सवेल सातवें ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए आए। उन्होंने एक छक्का और तीन चौके लगाए, लेकिन अपने पूरे रंग में नहीं दिखे। अंत में, तीक्षणा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। मैक्सवेल की इस पारी से संजय मांजरेकर संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने एक खगोलशास्त्रीय उदाहरण देकर मैक्सवेल की आईपीएल में अस्थिर फॉर्म पर चुटकी ली।
मांजरेकर ने JioHotstar पर कहा, “हैली का कॉमेट जो 75 साल में एक बार सूरज के चक्कर लगाता है और पृथ्वी से दिखता है। उसी तरह, ग्लेन मैक्सवेल भी हर 75 मैच में एक अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये धूमकेतु आखिरी बार 1986 में दिखा था और अब 2061 में दिखेगा। मैक्सवेल की बल्लेबाज़ी का भी यही हाल है – वे क्रिकेट के ‘हैली का धूमकेतु’ हैं।”
पिछले साल हुई मेगा ऑक्शन में मैक्सवेल की लोकप्रियता में गिरावट आई थी और उन्हें ज्यादा बोली नहीं मिली। PBKS ने उन्हें ₹4.20 करोड़ में खरीदा, खासकर इसलिए क्योंकि उनके कोच रिकी पोंटिंग हैं। लेकिन अगर मैक्सवेल प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो PBKS के पास जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़) विकल्प के रूप में मौजूद हैं।
पिछले सीज़न में भी मैक्सवेल का प्रदर्शन खराब रहा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 52 रन बनाए थे, और उनका औसत केवल 5.77 रहा।
मैच के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भी कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने मांजरेकर की बात से असहमति जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि “मैक्सवेल हर 25 मैचों में एक अच्छा प्रदर्शन करते हैं।”
PBKS की बल्लेबाज़ी इस मैच में बुरी तरह बिखर गई थी, लेकिन नेहाल वढेरा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने 41 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। हालांकि, उनकी पारी के बावजूद PBKS सिर्फ 155/9 रन ही बना सकी और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स से 50 रन से हार गई।
मैक्सवेल की खराब फॉर्म का सिलसिला यहीं नहीं रुका।
PBKS के लिए अपने डेब्यू मैच में वे गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविस्रीनिवासन साई किशोर की गेंद पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे (गोल्डन डक)। बाद में बॉल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से पता चला कि अगर मैक्सवेल ने रिव्यू लिया होता तो वह आउट नहीं होते, क्योंकि गेंद स्टंप्स से बाहर जा रही थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका ही नहीं मिला।
इसके अलावा, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहाँ उन्होंने तीन पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 39 रन बनाए। श्रीलंका और भारत के खिलाफ उन्होंने सिंगल डिजिट स्कोर ही किया।
Sanjay Manjrekar makes a bold statement about Glenn Maxwell with an astronomy reference.🛰️📻 pic.twitter.com/7m4CRFX4KV
— CricTracker (@Cricketracker) April 5, 2025
ये भी पढ़ें : IPL 2025: क्या धोनी अब लेंगे रिटायरमेंट? कोच फ्लेमिंग ने दी बड़ी अपडेट |