पहले टी 20 के लिए इंग्लैंड प्लेइंग 11 घोषित, सात महीने बाद मार्क वुड बनेंगे हिस्सा |

गस एटकिंसन, जैमी ओवरटन और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ पहली बार टी 20 मैच खेलेंगे |

मार्क वुड टी 20 से करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों के टी 20 सीरीज में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टी 20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन डिक्लेयर की | इसमें मार्क वुड 7 महीने बाद टी 20 टीम का हिस्सा बन रहे है | मार्क वुड इंग्लैंड के ऑल फॉर्मेट गेंदबाज़ है, लेकिन उनका वर्कलोड मैनेज करने के लिए वो काफी लम्बे समय से टी 20 नहीं खेल पाए | इस समय के दौरान उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए दाएं एल्बो में इंज्युरी हुई थी, जिसके चलते उन्हें बाकी सीरीज से बाहर कर दिया गया था |

इस इंज्युरी की वजह से मार्क वुड न्यूज़ीलैण्ड और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे | उन्होंने अपना आखरी इंटरनेशनल टी 20 मैच, 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था | आनेवाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ये, मार्क वुड को तैयारी का मौका देगा |

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक क्यूलम
इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक क्यूलम

आदिल रशीद का एक्सपीरियंस : इंग्लैंड के सबसे एक्सपीरियंस लेग ब्रेक गेंदबाज़ आदिल रशीद अभी 4 दिन पहले ही शारजाह वारियर्स के लिए खेल चुके है |

जोफ्रा आर्चर ने अब तक सबसे ज़्यादा टी 20 विकेट भारत के खिलाफ ही लिया है, वैसे इंज्युरी के चलते मैचेस उन्होंने ज़्यादा नहीं खेले है | लेकिन भारत के खिलाफ 6 मैचेस में उन्होंने 8 विकेट्स लिए है |

गस एटकिंसन, जैमी ओवरटन और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ पहली बार टी 20 मैच खेलेंगे |

हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी 20 के 4 इनिंग्स में 80 रन स्कोर किये है, वो अपना एवरेज ज़रूर सुधारना चाहेंगे |

जोस बटलर का भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड : कप्तान जोस बटलर को भारत के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना पसंद है, टी 20 में जहाँ इनके करियर का स्ट्राइक रेट 137 का है, वहीँ भारत के सामने ये 145 के स्ट्राइक रेट से रन स्कोर करते है | भारत के खिलाफ 19 पारियों में इन्होने 4 फिफ्टिस लगाए है और 4 पारी में नॉट आउट रहे है | वैसे इन्होने अपने करियर में सबसे ज़्यादा टी 20 मैच भारत के ही खिलाफ खेला है |

फिल सॉल्ट भारत के खिलाफ अभी सिर्फ दो ही पारी खेल पाए है और इन्होने 13 रन स्कोर किया है | वैसे इनके टी 20 करियर का बेस्ट स्कोर 119 है और ये भारत के लिए खतरा बन सकते है |

बेन डकेट काफी आक्रामक बल्लेबाज़ है लेकिन भारत के खिलाफ अभी इन्होने नहीं खेला है |

ये इंग्लैंड क्रिकेट के वाइट बॉल कोचिंग में ब्रेंडन मैक क्यूलम का पहला असाइनमेंट है |

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (पहले टी 20 के लिए ) :

1.बेन डकेट
2. फिल सॉल्ट (WK)
3. जोस बटलर (सी)
4. हैरी ब्रूक
5. लियाम लिविंगस्टोन
6. जैकब बेथेल
7. जेमी ओवरटन
8. गस एटकिंसन
9. जोफ्रा आर्चर
10. आदिल रशीद
11. मार्क वुड

ये भी पढ़ें : SA20 : बेकार गयी जॉनी बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी, आखरी ओवर में पार्ल रॉयल्स की जीत |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |