ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड ग्लेन मैक ग्राथ ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में कोई एडवांटेज होने को लेकर को लेकर कही बड़ी बात |

ग्लेन मैक ग्राथ ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में एडवांटेज को लेकर कही बड़ी बात |

ऑस्ट्रेलिया के लेजेंडरी पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक ग्राथ ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत की तारीफ़ की और साथ ही भारत को किसी भी तरीके का एडवांटेज होने की बात को भी खारिज किया |

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए ग्लेन मैक ग्राथ से भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत को लेकर 2 सवाल पूछे गए पहला तो ये की भारतीय जीत को लेकर उनका क्या कहना है | जिसपर जवाब देते हुए वो कहते है की भारत एक बहुत ही बढियाँ टीम है और उन्होंने बहुत ही अच्छा क्रिकेट खेला | विराट कोहली सही समय पर फॉर्म में लौटे और बाकी खिलाडी भी |

ऑस्ट्रेलिया के भी मौके थे लेकिन हमारे कुछ गेंदबाज़ बाहर थे | पिच में स्पिन काफी था और भारत ने अच्छा खेल दिखाया |

ग्लेन मैक ग्राथ से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में किसी प्रकार का एडवांटेज होने पर भी सवाल पूछा गया, इसपर वो जवाब देते हुए कहते है की भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार नहीं थे इसका एक ही रास्ता था की भारत के मैच सारे दुबई में कराये जाए | लेकिन श्रेय भारतीय टीम को जाता है उन्हें वहां का कंडीशंस पता था और उसके मुताबिक उन्होंने अच्छा खेल दिखाया | उन्हें बाकायदा पता है की स्पिनिंग ट्रैक पर कैसे खेलना है |

ग्लेन मैक ग्राथ ने आगे अपनी बात करते हुए कहा की, मुझे नहीं लगता की भारत के पास कोई एडवांटेज था | किसी भी टीम के पास एडवांटेज तब होता है जब वो सारे मैचेस अपने होम कंडीशंस में खेले तो | जैसे भारतीय टीम भारत में खेले या ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले तो उसे होम एडवांटेज कहा जा सकता है |

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के सारे मैचेस दुबई में कराये जाने पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाडी इसे भारत के लिए एडवांटेज बता रहे थे | जिसपे भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगो को बड़े होने की राय दी है, जो हर बात पर सिर्फ शिकायत करना ही जानते है |

9 मार्च को भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुक़ाबले में भारत ने 4 विकेट से न्यूज़ीलैण्ड को मात दी और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता | चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने सबसे ज़्यादा तीन बार जीता है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दो बार विजेता रहे है |

ये भी पढ़ें : IML2025 WI VS SL : श्रीलंका मास्टर्स को हराकर अब फाइनल में भारतीय मास्टर्स से भिड़ेगी वेस्ट इंडीज टीम |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |